कृति सैनन अपने डॉगी के साथ बिता रहीं फुर्सत के पल

लॉकडाउन में सभी अपने घर पर हैं और बॉलिवुड सिलेब्स शूटिंग्स बंद होने के कारण अपने घर पर हैं। सिलेब्स अपने टाइमपास के वीडियोज और फोटोज शेयर कर रहे हैं। वहीं, ऐक्ट्रेस कृति सैनन के पालतू कुत्तों के साथ समय बिता रही हैं। इन दिनों वह सोशल मीडिया पर अक्सर ही अपनी रोजमर्रा की जिंदगी की झलकियां अपने फैंस के लिए शेयर करती हैं।
बहुत प्यारा है वीडियो
कृति सैनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह डिस्को और फिबी के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में ऐक्ट्रेस को इनके साथ खेलते व इन्हें पुचकारते हुए देखा जा सकता है और वह दोनों भी उनके साथ जमकर मस्ती करते दिख रहे हैं। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आया। कृति सैनन अपने डिस्को और फिबी नाम के कुत्तों की तस्वीरों और वीडियो को वह अक्सर ही सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
कृति सैनन ने शेयर की थी कविता
इसके पहले कृति सैनन ने लॉकडाउन के दौरान कविता शेयर की थी और सुनाई भी थी। इसके साथ ही वह लॉकडाउन का पालन कर रही हैं और लगातार लोगों को इसको पालन करने की अपील कर रही हैं।