देश

म्यांमार की सीमा में भारत के 2 लोगों को मारी गई गोली

नई दिल्ली
म्यांमार सीमा पर दो भारतीयों की हत्या की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार दो भारतीय तमिल नागरिकों को मणिपुर के तमू इलाके में गोली मार दी गई है। मणिपुर के तेंगनोपॉल जिले के एसपी बी गो लियानमांग ने बताया कि म्यांमार के बॉर्डर पार तमू इलाके में दो भारतीय नागरिकों को गोली मार दी गई है। हमे इस बारे में जानकारी मंगलवार देर रात मिली, हम म्यांमार प्रशासन से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। बुधवार तक हमारे पास इसकी पूरी जानकारी होगी।

तो इस वजह से एकनाथ शिंदे ने उद्धव के खिलाफ विद्रोह किया! महाराष्ट्र के सीएम ने खुद बताया म्यामांगर की स्थानीय मीडिया में जो रिपोर्ट छपी है उसके अनुसार तमू में दो लोगों को गोली मारी गई है। इन लोगों की पहचान पी मोहन और एम इयारनार के रूप में हुई है। भारत और म्यांमार के बीच जो समझौता हुआ है उसके अनुसार दोनों देशों के लोग सीमा में 16 किलोमीटर तक अंदर आ जा सकते हैं। दोनों देशों की सीमा में लोग 16 किलोमीटर तक हर रोज आ जा सकते हैं लेकिन उन्हें शाम 4 बजे तक वापस आना होगा।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हम मृतकों को अभी सत्यापित नहीं कर सकते हैं ना ही इस बात से इनकार कर सकते हैं कि इन्ही दो लोगों की मौत हुई है। हमे इस बारे में मंगलवार को खबर मिली है। हम म्यांमार के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। हमे उम्मीद है कि बुधवार तक हमे इस बारे में विस्तृत जानकारी मिल जाएगी। माना जा रहा है कि दोनों नागरिकों ने नियमों का उल्लंघन किया था, हालांकि इस बारे में अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिर किस वजह से दोनों नागरिकों की हत्या की गई।

Related Articles

Back to top button