खेल

विराट कोहली ने रचा इतिहास, ‘दोहरा शतक’ लगाने के बाद शेयर किया

 नई दिल्ली
 
भारतीय रन मशीन विराट कोहली (Virat Kohli) पिछले कुछ समय से मैदान पर अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। हालांकि इसके बावजूद उनके फैन फॉलोअर्स लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। मैदान के अंदर भले ही विराट फिलहाल नाकाम हो रहे हो, लेकिन मैदान के बाहर उन्होंने एक नया इतिहास रच दिया है। पूर्व कप्तान विराट भारत में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स (Most Followers on Instagram in India) रखने वाले शख्स हैं, और अब उन्होंने इस मामले में 'दोहरा शतक' लगा दिया है। विराट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर 200 मिलियन फैंस रखने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। कोहली के बल्ले से भले ही पिछले दो साल में कोई शतक नहीं निकला हो, इंस्टाग्राम पर उन्होंने दोहरा शतक जड़ दिया है।
 
रोनाल्डो पहले और मेसी के बाद तीसरे खिलाड़ी
कोहली भारत के पहले शख्स बन गए हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 200 मिलियन फॉलोअर्स पूरे हो गए हैं। यदि दुनियाभर के ओवरऑल खेल के दिग्गजों के फॉलोअर्स की लिस्ट देखें, तो इसमें कोहली तीसरे नंबर पर आते हैं। दुनियाभर में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उसके बाद अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनल मेसी हैं। रोनाल्डो को 451 मिलियन (45.1 करोड़) और मेसी को 334 मिलियन (33.4 करोड़) फैन्स फॉलो करते हैं।

Related Articles

Back to top button