बिज़नेस

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लाल, ONGC, रिलायंस में तेजी

 नई दिल्ली
 घरेलू शेयर बाजार आज गिरावट के साथ खुला। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 378 अंकों के नुकसान के साथ 54514 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी आज के दिन के कारोबार की शुरुआत लाल निशान के साथ की। प्रीओपनिंग में सेंसेक्स में शामिल सभी कंपनियों के शेयर लाल निशान पर थे।

 शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 293 अंकों की गिरावट के साथ 54598 के स्तर था। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में  रिलायंस और डॉक्टर रेड्डी को छोड़ सभी लाल निशान पर थे। वहीं निफ्टी 75 अंक नीचे 16281 के स्तर पर था। निफ्टी टॉप गेनर में आज भी ओएनजीसी टॉप पर था। वहीं डॉक्टर रेड्डी, बजाज ऑटो, रिलायंस और कोल इंडिया भी टॉप गेनर की लिस्ट में थे।
 
शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार चौथे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 214.85 अंक और नीचे आ गया। भारतीय रिजर्व बैंक के नीतिगत दर में 0.50 प्रतिशत की वृद्धि के बाद बाजार नीचे आया। विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भी बाजार पर असर पड़ा।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 214.85 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,892.49 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान मानक सूचकांक ऊंचे में 55,423.97 और नीचे में 54,683.30 अंक तक गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 60.10 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,356.25 अंक पर बंद हुआ। नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) बाजार नियामक सेबी ने बुधवार को रोज वैली होटल्स एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड और उसके तत्कालीन निदेशकों के बैंक खातों के साथ ही के शेयर और म्यूचुअल फंड होल्डिंग को कुर्क करने का आदेश दिया।

सेबी ने निवेशकों के कुल 5,000 करोड़ रुपये से अधिक के बकाया की वसूली के लिए यह आदेश दिया।इससे पहले रोज वैली और उसके निदेशक निवेशकों को उनका धन वापस करने के लिए सेबी के निर्देशों का पालन करने में विफल रहे थे। इसके बाद नियामक ने यह आदेश दिया।

 

Related Articles

Back to top button