देश

कोलकाता में गोलीबारी कर पुलिस के जवान ने की आत्महत्या, एक महिला की भी मौत

कोलकाता
 एक पुलिसकर्मी ने शुक्रवार को कोलकाता में बांग्लादेश उच्चायोग (Bangladesh High Commission) के पास गोलीबारी की। इसके बाद खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिसकर्मी द्वारा की गई गोलीबारी से एक महिला की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिसकर्मी की पहचान चोडुप लेपचा के रूप में हुई है। वह बांग्लादेश उच्चायोग में तैनात था। घटना के वक्त मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार लेपचा अचानक उच्चायोग से निकला और सड़क पर आकर अपने राइफल (एलएलआर) से गोलीबारी शुरू कर दी। गोली चलते ही अफरा-तफरी मच गई। बाइक सवार एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं, एक और व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया।  

आज सुबह ही ड्यूटी ज्वाइन किया था
कई राउंड गोली चलाने के बाद लेपचा ने खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह कोलकाता सशस्त्र पुलिस के 5वीं बटालियन का जवान था। उसकी तैनाती बांग्लादेश उच्चायोग में थी। छुट्टी पर चल रहे लेपचा ने शुक्रवार सुबह ही ड्यूटी ज्वाइन किया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह डिप्रेशन का शिकार था।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमारे जवान की मौत हो गई है। दो लोग घायल हुए थे। एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एक घायल की स्थिति खतरे से बाहर है। हम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज इकट्ठा कर रहे हैं। इस घटना का कोई संबंध पैगम्बर पर टिप्पणी के खिलाफ पार्क सर्कस पर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन से नहीं है।

Related Articles

Back to top button