हरियाणा: राज्यसभा चुनाव में खेला, कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई, किरण चौधरी और बीबी बत्रा के वोट पर उठे सवाल
चंडीगढ़
हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान में खेला शुरू हो गया है। कुलदीप बिश्नाेई सबसे पहले मतदान करने पहुंंचने वालोंं में थे, लेकिन उनके वोट को लेकर विवाद शु हो गया है। आरोप है कि उन्होंने अपना वोट वहां तैनात कांग्रेस के अधिकृत एजेंट को नहीं दिखाया। यदि यह सही साबित होता है तो उनका वोट रद हो सकतर है। दूसरी ओर, निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू मतदान से अलग रह सकते हैंं। कुछ वोटों के रद होने की आशंका जताई जा रही है।
कांग्रेस की किरण चौधरी और बीबी बत्रा के वोटों को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत
कांग्रेस विधायक किरण चौधरी और बीबी बतरा के वोटोंं को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की गई है। आरोप लगाया गया है कि दोनों कांग्रेस विधायकों ने अधिकृत एजेंट के अलावा दूसरे को वोट दिखाया है। इस संबंध में चुनाव आयोग से दोनों के वोट रद करने की मांग की गई है। इस तरह कांग्रेस के तीन विधायकों के वाेट पर संशय उठ गया है। यदि ये तीन वोट रद हुए तो कांग्रेस प्रत्याशी अजय माकन की राह बेहद मुश्किल हो जाएगी।
निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू वोटिंग से रहेंगे गैरहाजिर
इससे पहले वोट डालने के बाद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि उन्होंने अंतर आत्मा की आवाज पर वोट डाला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी अपना वोट डाला। उधर, रणधीर गोलन ने कहा कि कांग्रेस का एक वोट रद हो सकता है। कुलदीप बिश्नोई ने ऑब्जर्वर को अपना वोट नहीं दिखाया। गोलन पुंडरी से निर्दलीय विधायक हैं।
किरण चौधरी और बीबी बत्रा के वोट पर भी संशय
यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस विधायकों में भ्रम पैदा करने के लिए हो सकता है कि रणधीर गोलन ने गलत दावा किया हो। दूसरी ओर, बताया जा रहा है कि किरण चौधरी और बीवी बत्रा का वोट भी रद होने की आशंका है। बलराज कुंडू किसी को नहीं वोट देंगे। कुंडू के हवाले से कहा जा रहा है कि वह वोटिंग से गैर हाजिर रहेंगे। दूसरी ओर, भाजपा और कांग्रेस समेत सभी दलों के विधायकों के साथ- साथ निर्दलीय एमएलए भी सुबह से चुनाव के लिए मंत्रणा और रणनीति बनाने में जुटे हुए रहे । रायपुर से कल दिल्ली लौटै कांग्रेस के विधायक वोटिंग के लिए वोल्वो बस से चंडीगढ़ रवाना हुए। कांग्रेस विधायक से चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। चंडीगढ़ आने के बाद सभी विधायक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर पहुंचे। यहां से एक साथ सभी राज्यसभा चुनाव में मतदान करने के लिए विधानसभा पहुंचेंगे। वोटिंग शाम चार बजे तक चलेगी।
कांग्रेस ने चुनावी प्रक्रिया के लिएनेताओं की जिम्मेदारी लगाई है। कांग्रेस की तरफ से दो विधायक एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता और प्रभारी सहित राजीव शुक्ला की ड्यूटी लगाई गई है। इलेक्शन एजेंट बीबी बतरा, अधिकृत एजेंट विवेक बंसल और राजीव शुक्ला होंगे। पोलिंग एजेंट आफताब अहमद और अशोक अरोड़ा होंगे। कांग्रेस विधायकों को वोट डालने के दौरान अधिकृत एजेंट को वोट दिखाना होगा। अगर कोई विधायक वोट डालता है और अधिकृत जेंट आपत्ति करता है और विधायक अधिकृत एजेंट को वोट नहीं दिखाएगा तो उसका वोट रद माना जाएगा। वोट सिर्फ अधिकृत एजेंट को हीी दिखाना होता है। किसी दूसरे को वोट दिखाया तो उसे रद माना जाता है। उधर, कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू से मिलने उनके फ्लैट पर पहुंचे। बलराज कुंडू मतदान से पहले अपने पत्ते खोलेंगे और वह 11 बजे राज्यसभा चुनाव पर अपने रुख का एलान करेंगे।
भाजपा ने भी लगाई ड्यूटी
राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया के लिए भाजपा ने भी नेताओं की जिम्मेदारी तय की है। दो मंत्रियों और दो विधायकों की जिम्मेदारी लगाई गई है। भाजपा के अधिकृत एजेंट कंवरपाल गुर्जर व कमल गुप्ता होंगे। पालिंग एजेंट मोहनलाल बडोली व दीपक मंगला को बनाया गया है। भाजपा विधायकों को भी वोट डालने के दौरान अधिकृत एजेंट को अपना वोट दिखाना होगा। अगर कोई विधायक वोट डालता है और अधिकृत एजेंट आपत्ति करता है या विधायक वोट न दिखाए तो वोट रद माना जाएगा।