छत्तीसगढ़रायपुर

ओडिशा से लाकर 2,20,700 नकली नोट खपाने से पहले तीन गिरफ्तार

महासमुंद। पड़ोसी राज्य ओडिशा से 2,20,700 रुपये के नकली नोट को छत्तीसगढ़ में खपाने के लिए बाइक से आ रहे तीन युवकों को मुखबिर की सूचना पर सांकरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों में से एक ओडिशा का और दो छत्तीसगढ़ के हैं।
सांकरा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने परसवानी चौक में आने-और जाने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के युवक ओडिशा की ओर से बाइक में सवार होकर आ रहे थे। युवकों को रोककर पुलिस ने गाड़ी के कागजात दिखाने के लिए कहा तो वे गोलमोल जवाब देने लगे। इस पर पुलिस को उन पर शक हुआ मोटन सायकिल की डिक्की को चेक किया तो उसमें बड़ी संख्या में नोट दिखने। बाहर निकाकर देखने पर पहले तो वह असली लग रहे थे जब बारिकी से चेक किया तो वह सभी नकली थे। पुलिस ने जब नकली नोटो के बारे में पूछताछ किया तो पुलिस की टीम को गोलमोल जवाब देकर घुमाते रहे। पुलिस ने 500-500 के 199 नग तथा 200-200 रुपएं के 606 नग कुल 2 लाख 20 हजार 700 रुपए नकली नोट जब्त किया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम पुनीराम पटेल पिता भगत राम पटेल उम्र 38 वर्ष सा. ग्राम मलदी बलौदाबाजार, आलेख बरिहा पिता कंदर्प बरिहा उम्र 40 वर्ष सा. ग्राम भण्डारपुरी थाना झारबंद जिला बरगढ ओडिशा तथा प्रफुल्ल बारीक पिता दुर्योधन बारीक उम्र 24 वर्ष सा. ग्राम जेराभरन सांकरा महासमुन्द बताया। उन्होंने बताया कि वे ओडिशा से इन नकली नोटों छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी में थे।

Related Articles

Back to top button