दुनिया

शिकागो के नाइट क्लब में फायरिंग से 2 की मौत

शिकागो
 अमेरिका एक बार फिर गोलीबारी से दहल उठा है। इस बार इंडियाना प्रांत के गैरी(GARY) एक नाइट क्लब में हुई फायरिंग में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गए। अमेरिका में पिछले कुछ लगातार ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। बता दें कि गैरी शिकागो के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। गैरी पुलिस के अनुसार, गोली बारी में एक 34 वर्षीय व्यक्ति प्लेओ नाइटक्लब( Playo’s NightClub) के एंट्री गेट पर मरा  मिला। जबकि 26 वर्षीय महिला की लाश क्लब के अंदर मिली। हमले में घायल 4 अन्य लोगों की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने पीड़ितों के नाम या इस बारे में जानकारी नहीं दी है कि गोली मारने का कारण क्या हो सकता है?

लगातार हो रही ऐसी घटनाएं
अमेरिका में फायरिंग(gunfire in USA) के लगातार मामले सामने आ रहे हैं।  9 जून को उत्तरी मैरीलैंड में एक बंदूकधारी ने मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पर फायरिंग की थी। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले ओक्लाहोमा(Oklahoma) स्टेट के तुलसा(TULSA) सिटी स्थित सेंट फ्रांसिस हॉस्पिटल कैम्पस में गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई थी। तुलसा पुलिस डिपार्टमेंट के डिप्टी चीफ एरिक डलगिश(Eric Dalgleish) के अनुसार बाद में हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली थी। यह घटना अमेरिकी समय के अनुसार 1 जून को शाम 7.15 बजे हुइ थी। हमलावर सेंट फ्रांसिस अस्पताल परिसर में नताली मेडिकल बिल्डिंग में घुस गया। 31 मई को लुइसियाना राज्य के न्यू ऑरलियंस शहर में एक स्कूल में चल रहे दीक्षांत समारोह(convocation) के दौरान फायरिंग में एक महिला की जान चली गई थी। दो लोग घायल हुए थे। जबकि 25 मई को टेक्सास के एक स्कूल में हुई फायरिंग में 21 लोगों की मौत हुई थी।

गन कल्चर को लेकर सरकार की चिताएं बढ़ीं
अमेरिका में गन कल्चर और फायरिंग की घटनाओं से सरकार भी चिंतित हो उठी है। टेक्सास के स्कूल में हुई गोलीबारी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने गन लॉ पर अंकुश( calls for curbs on gun laws) लगाने पर जोर दिया था।  एक ऑनलाइन डेटाबेस के अनुसार, जो देश में गन वायोलेंस घटनाओं(gun violence incidents) का रिकॉर्ड रखता है, अमेरिका ने 2022 में अब तक 200 से अधिक सामूहिक गोलीबारी(mass shootings) देखी है।

Related Articles

Back to top button