मध्य प्रदेशराज्य

MP में BJP का मास्टर स्ट्रोक, निकाय चुनाव के पहले भाजपा के हुए तीन विधायक

भोपाल
नगरीय निकाय चुनाव के पहले तीन विधायकों ने भाजपा का दामन थामा है। पार्टी की सदस्यता लेने वाले विधायकों में सपा से निर्वाचित एमएलए राजेश शुक्ला, बसपा एमएलए संजीव सिंह कुशवाह और निर्दलीय विघायक विक्रम सिंह राणा हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी मौजूद रहे।  इन तीन विधायकों के बीजेपी ज्वाइन करने के उपरांत विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या 130 हो जाएगी। इसके अलावा कांग्रेस विधायक सचिन बिरला भी उपचुनाव के दौरान खरगोन जिले में बीजेपी ज्वाइन कर चुके हैं लेकिन उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा नहीं दिया है और कांग्रेस ने उन्हें निष्कासित भी नहीं किया है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने नवागत नेताओं का भाजपा परिवार में स्वागत किया।

विधायक राणा, शुक्ला और कुशवाह को पार्टी का गमछा पहनाकर और बुके देकर स्वागत किया। शर्मा के साथ मुख्यमंत्री चौहान और प्रदेश प्रभारी राव ने भी तीनों नेताओं का स्वागत किया। सीएम शिवराज ने कहा कि तीनों ही विधायक 2018 में भी हमारे पास आए थे लेकिन तब मुझे लगा कि अभी हमारा बहुमत नहीं है। हमें सरकार नहीं बनानी चाहिए। इसलिए तब ये पार्टी में आते-आते रह गए थे। अब इनका पार्टी में स्वागत है। वहीं विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने कहा है कि विधायकों की सदस्यता को लेकर यदि कोई शिकायत आएगी तो विधानसभा अध्यक्ष परीक्षण करके नियमों के आधार पर फैसला लेंगे।

कांग्रेसी रहे हैं राणा-शुक्ला, संजीव की घर वापसी
निर्दलीय विधायक विक्रम सिंह राणा कांग्रेसी रहे हैं। वहीं  दूसरी ओर बिजावर से विधायक राजेश शुक्ला उर्फ बबलू भी मूलत: कांग्रेसी हैं। जबकि संजीव सिंह कुशवाह पूर्व में भाजपाई रहे हैं। टिकट न मिलने पर बसपा का दामन थामकर चुनाव लड़े थे और विधायक हो गए। अब उनकी घर वापसी हो गई है।  

  • विधायक संजीव कुशवाह ने कहा कि आज का दिन उनके लिए गर्व का है। मैं भाजपा परिवार का सदस्य था लेकिन थोड़ा सा भटक गया था और आज पुन: परिवार में शामिल होकर मुख्य धारा से जुड़ गया हूं।
  • विधायक राजेश शुक्ला बबलू ने कहा कि 2018 में मुझे भरोसा था कि भाजपा से चुनाव लडूंगा तब ऐसा नहीं हो पाया था। क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा में आया हूं् और तन मन धन से भाजपा के लिए काम करूंगा।
  • विधायक विक्रम सिंह राणा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए 15 महीने की सरकार के साथ रहना पड़ा था लेकिन बाद में सीएम शिवराज का सहयोग मिला। सीएम ने क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रखी।

Related Articles

Back to top button