राजनीती

बृजलाल खाबरी उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष

नयी दिल्ली
कांग्रेस ने अपनी उत्तर प्रदेश इकाई में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए वरिष्ठ नेता बृजलाल खाबरी को प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त कर उनके सहयोग के लिए छह कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाये हैं।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने  यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन सभी नामों को मंजूरी दी है और उन्हें तत्काल प्रभाव से काम करने को कहा है।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, वीरेंद्र चौधरी, नकुल दुबे, अनिल यादव (इटावा) और योगेश दीक्षित को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Related Articles

Back to top button