राशिफल

04 फरवरी शुक्रवार का राशिफल

मेष राशि

गणेशजी कहते हैं कि आज आपको वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा और उनकी सलाह से आपको लाभ भी मिलेगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य जो आपके काफी दिन से रूके हुए थे उनमें आज तेजी आएगी। आज का दिन कुल मिलाकर आपके लिए कुछ न कुछ लाभ देने वाला साबित होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बिजनेस की परेशानियों का निपटारा कर सकेंगे। प्रेम संबंधों के लिए भी आज का दिन शुभ है।

वृषभ राशि

 
गणेशजी कहते हैं, आज आपको कार्यस्थल में लोगों का साथ मिलेगा। आज आपके ऊपर काम का बोझ नहीं रहेगा जिस वजह से आप अपनी कमाई बढ़ाने की तरफ ध्यान दे पायेंगे। पति-पत्नी को अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक दूसरे की बात को सुनना और समझना होगा। जिससे आप प्यार करते हैं उसकी तरफ आक्रमक रवैया अपनाने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मिथुन राशि

 
गणेशजी कहते हैं, नए दायित्वों को शुरू करने या अतिरिक्त कौशल हासिल करने के लिए एक अच्छा दिन है। कुछ लोगों को के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। टाइम मैनेजमेंट जरूरी है। आज आपको अपने आस-पास के लोगों से कुछ न कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप मन लगाकर काम करेंगे तो आपकी पहचान बढ़ेगी। परिवार वालों का आपको भरपूर साथ मिलेगा। सहकर्मियों की भी पूरी मदद मिलेगी।

कर्क राशि

 
गणेशजी कहते हैं, आपका दिन कुछ नया सीखने की ललक से भरा रहेगा। आज आप अपने को सकारात्मक महसूस करेंगे। परेशानियों से मुक्त होकर आप आगे बढ़ेंगे। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। आपकी राशि में शनि के सहयोग से आज खूब पैसा भी कमाएंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय जरूर बिताएं नहीं तो रिश्ते में थोड़ी खटास आ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
 

सिंह राशि

 
गणेशजी कहते हैं, आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। आपके दिमाग में तरह-तरह के नए विचार आएंगे। आज आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कोई परेशानी नहीं होगी। किसी को अपने संगठन में शामिल होने के लिए राजी करने में में आप विफल हो सकते हैं जिससे आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम मामलों के लिए आज का दिन अच्छा है।

कन्या राशि

 
गणेशजी कहते हैं कि आज आप किसी भी चीज पर ज्यादा ध्यान देंगे। आप देखेंगे कि आपके चारों तरफ सकारात्मक चीजें हो रही हैं, जो आपको खुश करेंगी। आज का दिन आपके करियर के लिए बहुत अच्छा रहेगा। लेकिन आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरी में तरक्की मिलेगी। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। वैवाहिक जातकों को एक-दूसरे को समय देने की जरूरत होगी।

तुला राशि

 
गणेशजी कहते हैं आज व्यवसाय के विकास के लिए अनेक संभावनाएं रहेंगी। संगठित तरीके से किए गए काम से आपको पेशेवर तौर पर लाभ होगा। आज आप संतुष्ट महसूस करेंगे। रोमांटिक रिश्तों की बात करें तो आपको बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। आपको मानसिक तनाव परेशान करेगा।

वृश्चिक राशि

 
गणेशजी कहते हैं, बिजनेस जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपको लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे जरूरत होगी उन अवसरों का लाभ उठाने की। मित्रों का सहयोग आपको खुशी देगा लेकिन अपनी भावनाओं को अपने कार्यों पर हावी न होने दें। रोमांस के मामले में दिन अच्छा है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

धनु राशि

 
गणेशजी कहते हैं, आज आप जरूरत से ज्यादा मेहनत करते दिखाई देंगे। आपके बच्चे आपको वित्तीय लाभ मिलने की संभावना बढ़ाएंगे। व्यवसाय में आपको सफलता मिलेगी। आज ऐसा काम करें कि जिससे बॉस की नजर में आ पाएं। रोमांस के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। रात में आपकी तबीयत थोड़ा बिगड़ सकती है इसलिए सतर्क रहें।
 

मकर राशि

 
गणेशजी कहते हैं कि आज आप ऐसे लोगों से मिलेंगे जो आप पर विश्वास करते हैं। आज आप अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। आज आपको अपने चाहने वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। जिससे आज के दिन आपके कार्य नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अच्छा है। इस बात की प्रबल संभावना है कि आपको प्यार मिलेगा या नए दोस्त बनेंगे। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी।

कुंभ राशि

 
गणेशजी कहते हैं, आज आपको ग्रोथ करने के लिए नए तरीके अपनाने होंगे। आपके करीबी लोग आपके व्यक्तित्व के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहेंगे। आज आपके चाहने वाले ये जानेंगे कि आप व्यक्तिगत रूप से मुद्दों को कैसे देखते हैं। आपके ऊपर काम का बोझ ज्यादा रहेगा जिससे आप कुछ परेशान हो सकते हैं। आज का दिन आपकी लव लाइफ के लिए यादगार साबित हो सकता है। अगर आपका अपने पार्टनर से रिश्ता अच्छा नहीं चल रहा है तो इस ओर आपको ध्यान देने की जरूरत होगी। स्वास्थ्य समस्या नहीं होगी।

मीन राशि

 
गणेशजी कहते हैं कि आज आप ऐसे लोगों के संपर्क में आ सकते हैं जो आपको कार्यक्षेत्र में अपग्रेड कर सकते हैं। आज आपको अपने लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस को लेकर आपके मन में जो नए विचार आ रहे हैं उन्हें आज प्राथमिकता मिलेगी। निकट संबंधियों या सहकर्मियों के साथ व्यापार करते समय सावधानी बरतें। आज आपकी अपने लव पार्टनर से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। सेहत के मामले में आप पर तनाव और दबाव हो सकता है।

Related Articles

Back to top button