देश

परोल पर बाहर आकर राम रहीम ने रिलीज किया एल्बम, गाना सोशल मीडिया पर वायरल

 चंडीगढ़ 

रेप के मामले में जेल काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम फिर से परोल पर फिर से बाहर आ गए हैं। जेल से बाहर आकर उन्होंने अपना नया एल्बम 'देश की जवानी' रिलीज किया है। बता दें कि डेरा प्रमुख पर दो साध्वियों से रेप का आरोप था। सोशल मीडिया पर उनका गाना भी काफी वायरल हो रहा है। यह अक्टूबर में ही रिलीज हुआ था। यूट्यूब पर इस गाने को 70 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

डेरा प्रमुख को 20 साल जेल की सजा सुनाई गई है। वह रोहतक की सुनारिया जेल में थे। 21 जनवरी को उन्हें 40 दिन की परोल दी गई है। बता दें कि गुरमीत राम रहीम का जो गाना वायरल हो रहा है उसके संगीतकार, लेखक और गायक रहीम ही हैं। 

सजा होने के बाद राम रहीम अपनी छवि चमकाने की कोशिश में लगे हैं। इस तरह के कामों को जरिए खुद को देशभक्त दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत ने भी सोशल मीडिया पर इस लॉन्च की जानकारी दी। गुरमीत राम रहीम के नए एल्बम में डेरा के वॉलंटियर भी दिखाई दे रहे हैं। 

एल्बम में देखा जा सकता है कि राम रहीम अपनी पुरानी स्टाइल में गाड़ी पर एंट्री लेते हैं। इस एल्बम का थीम नशे पर रखा गया है। गाने के जरिए नशा छोड़ने की अपील करते नजर आते हैं। अब सवाल ये भी उठ हे हैं कि रेप और हत्या का दोषी राम रहीम आखिर जेल से बाहर आकर एल्बम कैसे बना रहा है। 
 

Related Articles

Back to top button