उत्तर प्रदेशराज्य

सर्द रात में शरीर पर डालता था ठंडा पानी, फिर चलता था कूलर, बांदा में पति की क्रूरता

 बांदा

बांदा में दहेजलोभियों ने एक विवाहिता को प्रताड़ित करने के साथ लापता बताया। जब मायका वालों ने खोजबीन की तो वह कबरई में मिली। पीड़िता ने आपबीती बताते हुए आरोपित शौहर सहित ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

देहात कोतवाली के करबई रोड निवासी एक युवती का निकाह 24 मई 2021 को शहर कोतवाली के गुलाब बाग निवासी शख्स के साथ हुआ। निकाह के बाद से शौहर सहित ससुरालीजन कम दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता के मुताबिक, उसे प्रताड़ित करने के लिए सर्दी में शौहर ने उसके शरीर पर ठंडा पानी डाल देता था। इसके बाद कूलर और पंखा चला जबरन हवा में रखा। कुछ दिन बाद कबरई निवासी अपने रिश्तेदार के घर ले गया, जहां रखे रहा।

इधर पुलिस को सूचना दे दी कि महिला लापता है। महिला थाना से जब मायका में फोन गया तो वहां के लोगों ने खोजबीन की। पीड़िता कबरई में मिली। वहां से लाने के बाद आरोपितों के खिलाफ पीड़िता ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में शौहर सहित ससुराल पक्ष के नौ लोग नामजद किए गए हैं।
 

Related Articles

Back to top button