देश

अमृतपाल सिंह को पकड़ना नहीं होगा आसान, बॉर्डर पर पोस्टर लगाने के बाद समर्थकों का बना यह प्लान

पंजाब
खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पकड़ना आसान साबित नहीं हो पा रहा है। उत्तराखंड और यूपी से लगे बॉर्डर बिलासपुर (यूपी) में अमृतपाल के समर्थन में रैली के पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर लगने के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में यूपी पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

इनसे केंद्रीय खुफिया एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। वहीं , उधम सिंह नगर जिले का रुद्रपुर का सीमावर्ती जिला होने के चलते इस मामले को लेकर ऊधमसिंह नगर पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गयी है।  पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फरार खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को लेकर बिलासपुर में अफवाह फैली कि अमृतपाल की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसको लेकर कुछ समर्थकों ने अमृतपाल के समर्थन में 26 मार्च को रैली का ऐलान करते हुए पोस्टर चस्पा कर दिए। इसमें अमृतपाल की केंद्र सरकार की ओर से गिरफ्तारी किए जाने की बात लिखते हुए इसे गैरकानूनी बताते हुए  26 मार्च को बिलासपुर में रैली निकालने का आह्वान कर दिया गया। इससे बिलासपुर पुलिस और खुफिया एजेसियों में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी रुद्रपुर, मनोज कत्याल ने बताया कि यूपी पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।  रामपुर के पुलिस अफसरों से संपर्क कर हिरासत में लिए गए संदिग्ध लोगों के स्थानीय लिंक की पड़ताल कराई जा रही है।

उत्तराखंड-यूपी पुलिस ने सीमा पर चलाया चेकिंग अभियान
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर उत्तराखंड पुलिस अलर्ट है। शनिवार को लगभग आठ बजे एसपी सिटी मनोज कत्याल ने यूपी पुलिस के अधिकारियों के साथ पोलिगंज में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो वाहनों के चालान और तीन वाहन सीज किये गए।

यूपी बॉर्डर में सीओ सदर पीलीभीत डॉ. प्रतीक दहिया, न्यूरिया कोतवाल उदयवीर सिंह सहित मझोला यूपी पुलिस के स्टाफ व एसपी सिटी रुद्रपुर मनोज कत्याल ने सत्रहमील पुलिस के साथ बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया। आठ बजे से यह अभियान 9 बजे तक चला। इस दौरान हर वाहन को चेक किया गया। 

Related Articles

Back to top button