मध्य प्रदेशराज्य

3 दिन बंद रहेगा पंजीयन का कामकाज, सर्वर होगा अपडेट

 भोपाल

जिले में आज से नई कलेक्टर गाइडलाइन लागू हो गई है। इसमें 733 स्थानों पर जमीनों के रेट 5 से 45 फीसदी तक बढ़ाए गए हैं। ऐसे में लगातार आठवें साल राजधानी में जमीनों के दाम बढ़ाए गए हैं। इस कारण शहरवासियों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगेगा, उन्हें फिर से महंगी प्रॉपटी के कारण ज्यादा स्टांप शुल्क जमा करना होगा। वहीं, अब शहर में तीन दिन पंजीयन के कामकाज पूरी तरह से बंद रहेंगे।

इस दौरान पंजीयन विभाग का सर्वर भी अपडेट होगा और कलेक्टर गाइडलाइन के नए रेट संपदा के सॉफ्टवेयर में दर्ज किए जाएंगे। ऐसे में 4 अप्रैल से जिले में नई रजिस्ट्रियों हो सकेंगी।    पंजीयन विभाग के अनुसार वित्तीय वर्ष समाप्ति के आखिरी दिन 31 मार्च को जिले में 800 रजिस्ट्री दर्ज की गईं। इसके एक दिन पहले भी गुरुवार को 800 रजिस्ट्रियां हुई थीं। ऐसे में पूरे भर में करीब 1150 करोड़ का राजस्व मिला है, जो पंजीयन अफसरों को दिए गए लक्ष्य 1078 से 72 करोड़ रुपए ज्यादा है।

गुरुवार की भीड़ को देखकर वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन करीब एक हजार स्लॉट खोले गए थे। शुक्रवार को रात दस बजे तक भी 800 रजिस्ट्री दर्ज की गईं। हालांकि इस दौरान पंजीयन विभाग का सर्वर बीच-बीच में स्लो भी हुआ। इसके कारण लोगों को एक से लेकर तीन घंटे तक इंतजार भी करना पड़ा। यह स्थिति गुरुवार को भी थी, लेकिन जिन लोगों ने तय किया था कि रजिस्ट्री करानी है, तो उन्होंने परेशान होकर भी रजिस्ट्रियां करार्इं।

गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में हुई रजिस्ट्रियां
अप्रैल                5838
मई                   6892
जून                  7656
जुलाई               6721
अगस्त              6291
सितंबर             7303
अक्टूबर            6456
नवंबर              7433
दिसंबर             7815
जनवरी            7404
फरवरी             7757
मार्च               10000

Related Articles

Back to top button