छत्तीसगढ़रायपुर

हज यात्रियों ने सीखा उमरा अदा करना

रायपुर
छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया कि हज 2023 के लिए रायपुर में रायपुर संभाग से जाने वाले हज यात्रियों का एक दिवसीय हज ट्रेनिंग का कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा आयोजित किया गया। इसमे रायपुर संभाग के हज यात्रियों को हज यात्रा की ट्रेनिंग दी गई। इस अवसर पर अध्यक्ष खनिज विकास निगम गिरीश देवांगन ने हज यात्रियों को यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, पवित्र इबादत हेतु जाने वाले यात्रियों को हर संभव मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध कराना छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता रही है। राज्य हज कमेटी द्वारा हज यात्रियों को पूर्ण प्रशिक्षित किये जाने हेतु अपने कार्यदायित्वो का निर्वहन बखूबी किया जा रहा है, जो प्रशंसनीय है।

विधायक एवं अध्यक्ष गृह निर्माण मंडल कुलदीप जुनेजा ने सभी हज यात्रियों को सफर-ए-हज की मुबारकबाद दी। राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने हज यात्रियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के हज यात्रियों को फ?ीजए हज की मुकम्मल अदायगी के लिए हर संभव सहायता राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। हज यात्रा को अधिक से अधिक सुविधाजनक बनाये जाने हेतु निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया। राज्य हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी सचिव साजिद मेमन ने कहा कि हज ट्रेनिंग में हज के अरकानो के साथ-साथ हज यात्रा के दौरान बरतने वाली विशेष सावधानियां, सऊदी हुकूमत के नियम कायदों की जानकारी एवं सफर-ए-हज के तमाम इन्तेजामात की ट्रेनिंग हाजियों को दी जा रही है, जिससे हज यात्रियों को सफर के दौरान आसानी होगी।

 

Related Articles

Back to top button