मध्य प्रदेशराज्य

मप्र के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के जॉब फेयर में 65 कंपनियों ने भागीदारी की

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ राजधानी में हुए जॉब फेयर में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में जॉब के लिए सिलेक्ट युवाओं को ऑफर लेटर दिए गए। केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की मॉडल कॅरियर सेंटर योजना में नेशनल कॅरियर सर्विस एवं मध्यप्रदेश के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा कराए गए जॉब फेयर में 65 कंपनियों ने भागीदारी की।

फेयर में 3315 आवेदकों का प्राथमिक चयन और 586 युवाओं का अंतिम चयन किया गया है।  मेगा जॉब फेयर के साथ श्रमिक चौपाल का भी आयोजन किया गया।  अपर मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मनु श्रीवास्तव ने बताया कि फेयर में मध्यप्रदेश के अलावा दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश की कंपनियां भाग ले रही हैं। इसमें नियोजकों द्वारा कुल 7566 रिक्तियों की अधिसूचना प्राप्त हुई है। निर्धारित में योग्यता 10वीं, 12वीं आईटीआई डिप्लोमा, स्नातक तथा अन्य सर्टिफेकट कोर्स शामिल हैं।

पीएम मोदी के नेतृत्व में बढ़ा भारत का सम्मान: भूपेंद्र यादव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल का कार्यकाल पूरा होने पर सोमवार को राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया संवाद में उपलब्धियों की जानकारी दी। इस संवाद के दौरान देश में नौ सालों में आए बदलाव और मोदी सरकार द्वारा लिए गए बड़े फैसलों की जानकारी दी गई। मीडिया संवाद में केंद्र सरकार की विदेश नीति और दुनिया में बढ़े भारत के सम्मान पर भी चर्चा सीएम शिवराज, केंद्रीय मंत्री यादव और प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने मीडिया प्रतिनिधियों से की।

Related Articles

Back to top button