एमपी सरकार का अनुपूरक बजट पेश, भावांतर योजना के लिए ₹2,313 करोड़ और सुगम बस सेवा को ₹101 करोड़

भोपाल प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए विधानसभा में मंगलवार को 7,765 करोड़ रुपये से अधिक का प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया। इसमें भावांतर योजना के लिए सर्वाधिक 2,313 करोड़ रुपये रखे गए हैं। मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा के लिए 101 करोड़ रुपये का प्रविधान किया है। उप मुख्यमंत्री (वित्त) जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत […]

Continue Reading

वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का नया ठिकाना बनेगा जोधपुर, आधुनिक डिपो तैयार

 जयपुर रेलवे की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल देश के पहले वंदे भारत स्लीपर मेंटेनेंस डिपो का निर्माण तेजी से जोधपुर (भगत की कोठी) में आकार ले रहा है। करीब 360 करोड़ रुपए की लागत से विकसित हो रहे इस अत्याधुनिक डिपो के प्रथम चरण का लगभग 80% निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। परियोजना […]

Continue Reading

सलकनपुर देवी लोक में पहली बारिश बनी परीक्षा, रिसाव, जलभराव और सूखे पौधों ने बढ़ाई चिंता

सलकनपुर   सीहोर जिले के प्रसिद्ध देवीधाम सलकनपुर में महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित किए जा रहे देवी लोक की महत्वाकांक्षी परियोजना पहली ही बारिश में सवालों के घेरे में आ गई है। करीब 97 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस परिसर में कई स्थानों पर पानी का रिसाव, जलभराव और अव्यवस्थाएं […]

Continue Reading

लगभग 2500 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को मध्यप्रदेश विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मेसर्स पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर  मंजुल शरद शाह एवं उनके सहयोगियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवेशकों का स्वागत किया और कहा कि वे खुले मन से मध्यप्रदेश में निवेश करें, […]

Continue Reading

छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी! ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ लागू करने की तैयारी तेज, SOP मंजूर

मेधावी छात्राओं को मिलेगी 'रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी', एसओपी मंजूर स्नातक 2025-26 की टॉप 5% मेधावी छात्राओं को मिलेगा लाभ, उत्तर प्रदेश की मूल निवासी होना है अनिवार्य स्कूटी के साथ मिलेगा हेलमेट, बीमा, पंजीकरण और 4 लीटर पेट्रोल, जेम पोर्टल से होगी खरीद उच्च शिक्षा में बेटियों की भागीदारी बढ़ाने और ड्रॉपआउट कम करने की […]

Continue Reading

26,315 करोड़ रुपये के विंध्य एक्सप्रेसवे और 9,039 करोड़ रुपये के विंध्य-पूर्वांचल स्पर लिंक को भी कैबिनेट की मंजूरी

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में प्रदेश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क को नई मजबूती देने वाले चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दे दी गई। कैबिनेट ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एवं गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली दो लिंक एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के लिए संशोधित एवं अंतिम रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) को […]

Continue Reading

स्मार्ट काशी मिशन: डिजिटल तकनीक से ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण होगा हाईटेक

वाराणसी  दिव्य और भव्य काशी में आने वाले देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं को अब ट्रैफिक और भीड़-भाड़ के कारण असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप वाराणसी को अब अत्याधुनिक तकनीक से लैस किया जा रहा है। 'टोयोटा मोबिलिटी फाउंडेशन' के वैश्विक […]

Continue Reading

JDA ने 219 करोड़ की परियोजनाओं को दी हरी झंडी, शहर बदलेगा स्वरूप

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विकसित राजस्थान के संकल्प तथा नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के निर्देशन में जयपुर शहर के सुनियोजित एवं समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में मंगलवार को जेडीए मुख्यालय स्थित मंथन सभागार में पीडब्ल्यूसी की बैठक आयोजित की […]

Continue Reading

PHED का नया सिस्टम शुरू, अब मोबाइल से देख सकेंगे पानी का बिल

 जयपुर जयपुर शहर के पेयजल उपभोक्ताओं के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) राहत भरी खबर लेकर आया है। विभाग ने नया 'जयपुर वाटर बिलिंग सिस्टम' तैयार किया है, जिसके लागू होने के बाद अब उपभोक्ताओं को पानी के बिल से जुड़ी जानकारी या भुगतान सेवाओं के लिए जलदाय कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। […]

Continue Reading

IAS अफसरों के लिए नई पहल, बैठक से पहले तय होंगे एजेंडा और लक्ष्य

चंडीगढ़  हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने और निर्णय प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के लिए राज्य के सभी आईएएस अधिकारियों को केंद्र सरकार की 'गाइड फॉर स्मार्टर ऑफिशियल मीटिंग्स' भेजी है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल सचिवालय से प्राप्त इस मार्गदर्शिका का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव […]

Continue Reading