सुविधा और सुरक्षा के वातावरण में नदियों का पवित्र जल लेकर काशी के लिए प्रस्थान कर रहीं हैं महिला शिवभक्त

प्रयागराज  कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की प्राथमिकता है। इसका असर श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा पर भी दिख रहा है। कांवड़ यात्रा कर रहे शिवभक्तों में महिला शिवभक्तों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। इन महिला शिव भक्तों की सुरक्षा और सुविधाओं को विशेष प्राथमिकता दी […]

Continue Reading

सीएम की सभी राजनीतिक दलों से अपील, प्रदेश के विकास के लिए करें स्वस्थ चर्चा

लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता पक्ष व विपक्षी दलों के जनप्रतिनिधियों (विधानसभा/विधान परिषद सदस्यों) से कहा कि जनहित से जुड़े हर मुद्दे को सदन में रखें। साथ ही स्वस्थ चर्चा कर विकास को और गति प्रदान करने में सरकार का सहयोग करें। उन्होंने विपक्षी दलों से सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने […]

Continue Reading

राज्यपाल नशा-मुक्त भारत अभियान शुभारंभ के स्थानीय कार्यक्रम में हुए शामिल

भोपाल  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान शुभारंभ के वर्चुअल कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल में सहभागिता की। कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्माकुमारीज़ सुख शांति भवन रिट्रीट सेंटर में किया गया था। कार्यक्रम, ब्रह्माकुमारी दीदी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर 10 […]

Continue Reading

मौसम बदला: झारखंड में पांच दिन बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी

 रांची  झारखंड में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 2 से 5 अगस्त तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, मेघ गर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की […]

Continue Reading

‘स्कूलों के बाहर खड़े रहते थे असामाजिक तत्व, आज बेटियां बेखौफ’… बीजेपी ने सपा को घेरा

लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र से पहले भारतीय जनता पार्टी और एनडीए दलों ने समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ आक्रामक मोर्चा खोल दिया है। शिक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, राम मंदिर, सनातन और 2027 विधानसभा चुनाव जैसे मुद्दों पर योगी सरकार के मंत्री, सांसद और वरिष्ठ नेताओं ने एक के बाद […]

Continue Reading

युवाओं को नशे से बचाने की मुहिम, भारत निर्माण युवा दल ने कसी कमर

चंडीगढ़  हरियाणा में युवाओं को नशे की लत से बचाने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भारत निर्माण युवा दल ने राज्यव्यापी जनजागरण अभियान का नया चरण शुरू करने की घोषणा की है। हरियाणा के मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी एवं भारत निर्माण युवा दल के संस्थापक अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह यादव ने बताया कि […]

Continue Reading

उज्जैन में प्रारंभ हुई श्री 84 महादेव दर्शन यात्रा-2026

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन केवल एक नगर नहीं, भूत भगवान श्री महाकाल की पावन नगरी है। यहां के 84 महादेव श्रद्धा, साधना और सनातन परंपरा के जीवंत प्रतीक हैं। दर्शन यात्रा हमारी सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी। श्रद्धालुओं के लिए यह यात्रा आस्था के साथ-साथ आत्मिक […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना: अनाथ और असहाय बच्चों के भविष्य की मजबूत आधारशिला

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) माता-पिता को खो चुके और असहाय परिस्थितियों में रह रहे बच्चों के लिए बड़ा सहारा है। संवेदनशील शासन और सामाजिक सुरक्षा की सोच के साथ शुरू की गई यह योजना ऐसे बच्चों को आर्थिक मदद देने के साथ उनकी शिक्षा और भविष्य […]

Continue Reading

मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण

भोपाल  दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 दतिया विधानसभा उप निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 3 अगस्त को होने वाली मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतगणना से एक दिन पूर्व सामान्य प्रेक्षक  विजय भारती एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर  स्वप्निल वानखड़े ने पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण […]

Continue Reading

बिहार में अगले तीन दिन बारिश के आसार, तापमान में गिरावट संभव

 पटना  प्रदेश के अलग-अलग भागों में मानसून की सक्रियता बने होने के साथ छिटपुट वर्षा की स्थिति बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित सभी भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कुछ स्थानों पर आंशिक वर्षा की संभावना है। जबकि, चार जिलों के […]

Continue Reading
Page 21 of 3486
1 19 20 21 22 23 3,486