भोपाल

राज्य सरकार एक बार फिर खुले बाजार से दो हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है। इसके लिए रिजर्व बैंक के  मुंबई आफिस के जरिए दो अगस्त को आॅक्शन जारी किया जाएगा। देशभर की वित्तीय संस्थाओं, बैंको से प्रस्ताव आमंत्रित किए जाएंगे। दो अगस्त को रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया के बैंकिंग साल्युशन ई कुबेर सिस्टम से चीफ जनरल मैनेजर रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया के नाम से दो अगस्त को प्रस्ताव आॅनलाईन आमंत्रित किए जाएंगे। जो प्रस्ताव आएंगे उन्हें तीन अगस्त को खोला जाएगा। यह कर्ज राज्य सरकार दस वर्ष के लिए लेगी। इस पर 5.85 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से ब्याज की अदायगी की जाएगी।  कर्ज 29 जून 2032 तक वापस लौटाया जाएगा।

दो लाख 95 हजार करोड़ का कर्ज
मध्यप्रदेश सरकार पर इस समय दो लाख 95 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है। इसमें बाजार का कर्ज 1 लाख 74 हजार  करोड़, कंपनशेशन औश्र अन्य बांड में 7 हजार 360 करोड़ रुपए,  वित्तीय संस्थाओं का कर्ज 12 हजार 158 करोड़,  केन्द्र सरकार के लोन और एडवांस 44 हजार 675 करोड़,  अन्य दायित्व 22 हजार करोड़ और राष्टÑीय बचत योजना से 3 हजार 756 करोड़ रुपए की राशि ली गई है।

Search

About

Lorem Ipsum has been the industrys standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown prmontserrat took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book.

Lorem Ipsum has been the industrys standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown prmontserrat took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries, but also the leap into electronic typesetting, remaining essentially unchanged.

Gallery