रांची
बेंगलुरु से रांची एयरपोर्ट आने वाला गो एयर के विमान को खराब मौसम के कारण वाराणसी एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया। करीब 30 मिनट तक आसमान में चक्कर काटने के बाद रांची एयरपोर्ट पर लैंड करने की अनुमति नहीं दी गई। लो विजिविलिटी के कारण विमान को डायवर्ट किया गया। दोपहर 1.20 बजे विमान को डायवर्ट करने का निर्णय लिया गया। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई। अब जो यात्री एयरपोर्ट पर पहुंच गए है, उन यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही फ्लाइट के आगमन का इंतजार करना पड़ेगा। यात्री भी इस बात से ​चिंतित हैं कि फलाइट कहीं रद न हो जाए। यात्रियों का कहना है कि विलंब से जाने के कारण उन्हें परेशानी होगी। जबकि रांची एयरपोर्ट पर फ्लाइट के पहुंचने का वक्त सुबह 11.35 बजे है।

दरअसल, फ्लाइट बेंगलुरु एयरपोर्ट से ही उड़ान देरी से भरी। सुबह 11 बजे उड़ान भरी। जबकि, बेगलुरु फ्लाइट के उड़ान का निर्धारित समय 9.10 बजे था। फिलहाल विमान 2.30 घंटे विलंब से चल रहा है। वहीं, अन्य फ्लाइट की सेवा पर कोई असर नहीं पड़ा। सभी फ्लाइट अपने निर्धारित समय पर है।

ट्रेन को किया गया रीशेडयूल
लिंक रेक के विलंब से चलने के कारण रांची रेल मंडल से परिचालित ट्रेन संख्या 15661 रांची – कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया हैं। अब बुधवार को यह ट्रेन अपने निर्धारित समय 20:30 बजे के स्थान पर 180 मिनट विलंब से यानि 23:30 बजे रांची स्टेशन से खुलेगी।

Search

About

Lorem Ipsum has been the industrys standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown prmontserrat took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book.

Lorem Ipsum has been the industrys standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown prmontserrat took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries, but also the leap into electronic typesetting, remaining essentially unchanged.

Gallery