मेष राशिफल

आज चन्द्रमा का तृतीय व सूर्य का इस राशि से खष्ठम गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें।

 

वृष राशिफल

आज का दिन व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। व्यवसाय में धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर हो सकते हैं। हरा व नारंगी रंग शुभ है।

मिथुन राशिफल

 सूर्य का इस राशि से चतुर्थ व चन्द्रमा का इस राशि में गोचर थोड़ा संघर्षमय है। जॉब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है। जॉब परिवर्तन सम्बन्धित कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

 

कर्क राशिफल

इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का द्वादश व सूर्य का तृतीय गोचर आर्थिक विकास देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। मूंग का दान करें।

सिंह राशिफल

छात्र करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। तिल व मसूर का दान करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

 

कन्या राशिफल

चन्द्रमा आज इसी राशि से दशम में है। सूर्य इसी भाव में है। पारिवारिक सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नीला व हरा रंग शुभ है। मसूर व गुड़ का दान करें।

तुला राशिफल

सूर्य द्वादश भाव में व शनि मकर में गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का  पाठ करें। आज परिवार का सहयोग मिलेगा। हरा व नारंगी रंग शुभ है। सात अन्न का दान करें।

वृश्चिक राशिफल

आज सूर्य का एकादश व चन्द्रमा का अष्टम गोचर व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं जॉब में सफलता देगा। मिथुन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

धनु राशिफल

आज सूर्य दशम व शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर अनुकूल हैं। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें। 

मकर राशिफल

राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य कन्या राशि में हैं। परिवार को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। मेष व कर्क राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। छात्र सफल रहेंगे। शनि के द्रव्य तिल व काले वस्त्र का दान करें।

कुंभ राशिफल 

आज का दिन व्यवसाय में प्रोग्रेस का है। इस राशि से द्वादश शनि, अष्टम सूर्य व पंचम चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई  कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

मीन राशिफल

आज जॉब में सप्तम सूर्य व इस राशि में गुरु व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकता है। टेलीफोनिक संवाद में वाणी के प्रयोग के प्रति सचेत रहें। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न तथा फल का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।

Search

About

Lorem Ipsum has been the industrys standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown prmontserrat took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book.

Lorem Ipsum has been the industrys standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown prmontserrat took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries, but also the leap into electronic typesetting, remaining essentially unchanged.

Gallery