मेष राशिफल

आज चन्द्रमा का इस राशि से चतुर्थ प्रभाव व्यवसाय के लिए शुभ है। मकर का शनि राजनीति में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। परिवार को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। पीला व लाल रंग शुभ है।

वृष राशिफल

आज का दिन व्यवसाय के लिए उन्नति के समय का है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में नवीन अवसर की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। गुरु व मंगल के बीज मंत्र का जप करें।

मिथुन राशिफल

आज के दिन छात्र करियर  सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। धार्मिक अनुष्ठान की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है। राहु के द्रव्यों उड़द व तिल का दान करें।

कर्क राशिफल

शनि सप्तम, गुरु नवम व चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज इसी राशि में है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। रुका धन मिलेगा। विष्णु जी की उपासना करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

सिंह राशिफल

इस राशि से अष्टम गुरु व द्वादश गोचर कर रहा चन्द्रमा जॉब में किसी नवीन पद से लाभ देगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें।

कन्या राशिफल

सूर्य इसी राशि में, चन्द्रमा एकादश तथा गुरु सप्तम हैं। छात्रों को करियर में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाए।कर्क व मेष राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है। तिल का दान करें।

 

तुला राशिफल

चन्द्रमा दशम व सूर्य द्वादश में है। जॉब को लेकर प्रोमोशन की बात संभव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज वृष व तुला राशि के मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। वाणी प्रयोग  पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशिफल

चन्द्रमा नवम व पंचम गुरु मंगलमय है। आज का दिन जॉब के लिए सफलता का है। तुला राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व हरा रंग शुभ है। अन्न दान करें।बेल का पेड़ लगाएं।

धनु राशिफल

आज सूर्य दशम व चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम में है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। जाँब में नवीन  उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द व गुड़ का दान करें।        

मकर राशिफल

सूर्य नवम व चन्द्रमा अपनी राशि कर्क में रहेंगे। शनि इसी में हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। 

कुंभ राशिफल 

सूर्य अष्टम,गुरु द्वितीय व चन्द्रमा इस राशि से खष्ठम लाभ का योग बना रहे हैं। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। मंगल व सूर्य आत्मबल में वृद्धि करेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। तिल का दान करना श्रेयष्कर है।     

मीन राशिफल

जॉब में उन्नति होगी। चन्द्रमा आज पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। संतान के शिक्षा सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है।

Search

About

Lorem Ipsum has been the industrys standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown prmontserrat took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book.

Lorem Ipsum has been the industrys standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown prmontserrat took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries, but also the leap into electronic typesetting, remaining essentially unchanged.

Gallery