मेष राशिफल

आज चन्द्रमा का इस राशि से पंचम गोचर जॉब में कोई नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।

वृष राशिफल

आज का दिन व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। अन्न दान करें।

मिथुन राशिफल

सूर्य का इस राशि से चतुर्थ व चन्द्रमा का तृतीय गोचर मंगलमय है। जॉब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है। संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लाल व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

कर्क राशिफल

इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का द्वितीय गोचर आर्थिक विकास देगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

सिंह राशिफल

आज सूर्य कन्या व चन्द्रमा इसी राशि में हैं। जॉब व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। मूंग व गुड़ का दान करें। किसी शिव मंदिर के परिसर में बेल का पेड़ लगाएं।

 

कन्या राशिफल

सूर्य इसी राशि में तथा चन्द्रमा आज इसी राशि से द्वादश में है। पारिवारिक सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। मूंग व मसूर का दान करें।

तुला राशिफल

चन्द्रमा आज एकादश भाव में व शनि पंचम गोचर कर रहे हैं। छात्र करियर में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज परिवार का सहयोग मिलेगा। लाल व पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृश्चिक राशिफल

आज चन्द्रमा का दशम गोचर प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। मेष व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। उड़द व तिल का दान करें।

धनु राशिफल

आज चन्द्रमा भाग्यभाव में व शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर व्यवसाय के लिए अनुकूल हैं। जॉब में उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। हरा व पीला रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें।

मकर राशिफल

राशि स्वामी शनि इस राशि में व चन्द्रमा एकसाथ सिंह राशि में हैं। जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। मेष व मकर राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। नीला व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। छात्र सफल रहेंगे। राहु के द्रव्य उड़द व नीले वस्त्र का दान करें।

कुंभ राशिफल 

आज का दिन छात्रों के लिए प्रोग्रेस का है। इस राशि से द्वादश शनि, अष्टम सूर्य व सिंह राशि का चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को केला व गुड़ खिलाएं।

मीन राशिफल

आज जॉब में सप्तम चन्द्रमा व इस राशि में गुरु बड़ी सफलता दे सकता है। वाणी प्रयोग के प्रति सचेत रहें। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें।

Search

About

Lorem Ipsum has been the industrys standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown prmontserrat took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book.

Lorem Ipsum has been the industrys standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown prmontserrat took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries, but also the leap into electronic typesetting, remaining essentially unchanged.

Gallery