मेष राशिफल

आज खष्ठम सूर्य व पंचम चन्द्रमा व द्वादश गुरु जॉब में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जॉब में पद परिवर्तन की संभावना है। धार्मिक यात्रा के संयोग हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

वृष राशिफल

आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। जॉब में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। उड़द व तिल का दान करें। पीपल का पेड़ लगाएं।

मिथुन राशिफल

सूर्य चतुर्थ घर-परिवार के लिए शुभ है। आज के दिन दशम गुरु व तृतीय चन्द्रमा बिजनेस के लिए अनुकूल है। जॉब में स्थान परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व लाल रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

कर्क राशिफल

सूर्य इसी राशि से तृतीय, गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज द्वितीय भाव में शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। शिव उपासना करें। आज राहु के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें।

सिंह राशिफल

गुरु अष्टम व सूर्य इसी राशि से द्वितीय भाव में रहेंगे। इस राशि में गोचर कर रहा चन्द्रमा शुभ है। शुक्र व बुध जॉब में किसी नवीन उत्तरदायित्व से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

कन्या राशिफल

सूर्य इसी राशि में रहकर आर्थिक लाभ देंगे। सप्तम गुरु व्यवसाय के लिए लाभकारी है। चन्द्रमा व्यय भाव में है। शनि भी मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। विष्णु भगवान को तुलसी अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ हो सकता है।

तुला राशिफल

सूर्य द्वादश तथा एकादश चन्द्रमा लाभ भाव में होकर व्यवसाय के लिए शुभ फलदायक हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। व्यय पर नियंत्रण रखें। बेल वृक्ष लगाएं।

वृश्चिक राशिफल

सूर्य दशम भाव में रहकर कर्म भाव में प्रगति देंगे। चन्द्रमा दशम तथा गुरु पंचम धर्म के लिए मंगलमय है। आज का दिन यात्रा के लिए सफलता का है। कन्या व तुला राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। सात अन्न का दान करें।

धनु राशिफल

सूर्य कन्या व शनि मकर में है। आज चन्द्रमा नवम यानी भाग्यभाव में गोचररत है। इस राशि पर शनि की साढ़े साती भी है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें। विष्णु जी को अर्पित तुलसी दल पास में रखें।            

मकर राशिफल

सूर्य भाग्यभाव में हैं। शनि इसी राशि में वक्री व चन्द्रमा अष्टम भाव में गोचर करेंगे। वाणी प्रयोग के प्रति सावधान रहें। आर्थिक स्थिति में प्रोग्रेस है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। जॉब में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।                      

कुंभ राशिफल 

सूर्य कन्या तथा चन्द्रमा सप्तम व शनि इसी राशि से द्वादश में है। जॉब को लेकर लाभ रहेगा तथा नवीन कार्य आरंभ होंगे। अन्न दान शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। हरा व नीला रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें व गुड़ का दान करना श्रेयष्कर है।              

मीन राशिफल

सूर्य इसी राशि से सप्तम व गुरु इसी राशि में शुभ हैं। जॉब व व्यवसाय में संघर्ष के बाद उन्नति होगी। चन्द्रमा आज इसी राशि से चतुर्थ में है जो कि घर व मकान का भाव है। व्यवसाय में लाभ के संकेत दे रहे हैं तथा कोई बड़ा कार्य संभावित है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।

Search

About

Lorem Ipsum has been the industrys standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown prmontserrat took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book.

Lorem Ipsum has been the industrys standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown prmontserrat took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries, but also the leap into electronic typesetting, remaining essentially unchanged.

Gallery