मेष- चन्द्रमा व सूर्य खष्ठम खष्ठम, द्वादश गुरु व कर्म स्थान के शनि लाभ देंगे ।आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। मङ्गल गोचर जमीन क्रय करने के लिए शुभ है। तुलसी का पेड़ लगाएं।

 

वृष- आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि से पंचम  दिवस को शुभ बनाएंगे। धार्मिक कार्यों  में मन व्यस्त हो सकता है। इस राशि से पँचम सूर्य शुभ है व मंगल धन प्रदान  करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।नीला व नारंगी रंग शुभ है।

मिथुन- चतुर्थ चन्द्रमा व सूर्य आर्थिक लाभ दे सकते हैं। शनि के मकर में गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।हरा व नीला रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।तिल का दान करें।

कर्क- आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय में है। आज राजनीति में सफलता का दिवस है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री गणेश जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।तिल व चावल का दान करें।

सिंह- सूर्य, चन्द्रमा का इस भाव से द्वितीय भाव में  गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। पॉलिटक्स में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।पीला व नारंगी रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें व उड़द का दान करें।

कन्या- तृतीय भाव में चन्द्रमा व सूर्य तथा सप्तम गुरु शुभ हैं। पॉलिटिक्स में उन्नति से प्रसन्नता होगी। रुका धन मिल सकता है।पिता का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है। भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

तुला- व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जॉब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज कर्क व सिंह राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व पीला रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक- सूर्य-चन्द्रमा इस राशि से एकादश व शनि तृतीय गोचर कर रहे हैं।जांब में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है।उड़द का दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं।हनुमान  जी की पूजा करें।

धनु- आज चन्द्रमा इसी राशि से दशम व सूर्य का गोचर भी वही है। बहुत दिनों से रुके कार्य को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं।हरा व नीला रंग शुभ है।परिवार को लेकर प्रसन्न रहेंगे।मसूर व गुड़ का दान करें।

 
 

मकर- सूर्य-चन्द्रमा भाग्यभाव भाव में हैं। व्यावसायिक लाभ मिल सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। मूूंग का दान करें।

कुंभ- राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जीवन में सफलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। वृक्षारोपण करें।

मीन- सूर्य व चन्द्रमा एक साथ सप्तम गोचर करेंगे। आज इस राशि से एकादश शनि तथा इस राशि में स्थित गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। शिक्षा में सफलता के संकेत हैं। हेल्थ से खुश रहेंगे। नारंगी व हरा रंग शुभ है। 

Search

About

Lorem Ipsum has been the industrys standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown prmontserrat took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book.

Lorem Ipsum has been the industrys standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown prmontserrat took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries, but also the leap into electronic typesetting, remaining essentially unchanged.

Gallery