मेष राशिफल
 
द्वादश गुरु, चन्द्रमा सप्तम व दशम शनि लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। सूर्य के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें।
 

वृष राशिफल

 
आज का दिन गुरु एकादश व चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम व्यवसाय को शुभ बनाएंगे। रुके धन का आगमन हो सकता है। बुध गोचर शुभ है लेकिन मकर के शनि गोचर के कारण स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। पीला व लाल रंग शुभ है।
 

मिथुन राशिफल

 
इस राशि से चतुर्थ सूर्य व पंचम चन्द्रमा व्यवसाय में आर्थिक प्रगति देंगे। चन्द्रमा व मंगल गोचर के कारण जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। सफेद व लाल रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। मूंग का दान करें।
 

कर्क राशिफल

 
आज का दिन स्वास्थ्य में थोड़े संघर्ष का है। छात्र करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। विष्णु जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। चने की दाल का दान करें।
 

सिंह राशिफल

 
चन्द्रमा का तृतीय भाव में गोचर आज आपको व्यवसाय में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व सात अन्न का दान करें।
 

कन्या राशिफल

 
इस राशि से द्वितीय गोचर करता चन्द्रमा सफलता देंगे। सूर्य इसी राशि में है। व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। बुध व शुक्र मैनेजमेंट व बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। नारंगी व लाल रंग शुभ है।
 

तुला राशिफल

 
राजनीति में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक सुख के लिए कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है। गुड़ का दान लाभदायी रहेगा।
 

वृश्चिक राशिफल

 
आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। जमीन या मकान क्रय करने के संकेत हैं। भगवान विष्णु जी की पूजा करें।
 

धनु राशिफल

 
आज सूर्य दशम व चन्द्रमा एकादश में हैं। व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। बैगनी व हरा रंग शुभ है। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। तिल का दान करें।
 

मकर राशिफल

 
चन्द्रमा दशम व शनि इस राशि में वक्री हैं। मित्रों से लाभ हो सकता है। गुरु के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। पीला व लाल रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
 

कुंभ राशिफल

 
राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आज दिवस में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जॉब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। मसूर का दान करें।
 

मीन राशिफल

 
सप्तम सूर्य व अष्टम चन्द्रमा जॉब में उन्नति दे सकते हैं। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। तिल का दान करें।यात्रा के संकेत हैं। किसी शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

Search

About

Lorem Ipsum has been the industrys standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown prmontserrat took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book.

Lorem Ipsum has been the industrys standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown prmontserrat took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries, but also the leap into electronic typesetting, remaining essentially unchanged.

Gallery