महाराष्ट्र 
 दर्दनाक हादसे की खबर महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर (Palghar ) जिले से सामने आई है। यहां मंगलवार सुबह मुंबई-अहमदाबाद हाईवे (Mumbai-Ahmedabad highway) पर एक कार और लक्जरी बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पालघर पुलिस (Palghar Police) घटना स्थल पर पहुंच गई और लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह हादसा पालघर जिले के दहानू इलाके (Dahanu area) में मुंबई अहमदाबाद हाईवे पर हुआ है।
 
पालघर पुलिस के मुताबिक, कार गुजरात से मुंबई जा रही थी इसी दौरान कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और लक्जरी बस से जा टकराई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने चारों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतकों की शिनाख्य की कोशिश कर रही है।

Search

About

Lorem Ipsum has been the industrys standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown prmontserrat took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book.

Lorem Ipsum has been the industrys standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown prmontserrat took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries, but also the leap into electronic typesetting, remaining essentially unchanged.

Gallery