समपार फाटक जागरूकता अभियान का आज आखरी दिन

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर
Ñदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग के द्वारा समपार फाटक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है , जिसका गुरुवार को अंतिम दिन है। तहत बुधवार को संरक्षा अधिकारियों, संरक्षा सलाहकारों, आर पी एफ, तथा सिविल डिफेंस वोलैंटियर के द्वारा चरोदा स्टेशन, भिलाई, भिलाई पावर हाउस, बिल्हा एवं तिल्दा स्टेशन तथा विभिन्न समपार फाटकों जैसे रिगनी गेट , खपरी, सिनोधा एवं केसदा गेट सहित 9 गेट तथा इसके अलावे तिल्दा, पावर हाउस तथा रायपुर का 5 सहित 7 पेट्रोल पंप एवं गोगांव, तिल्दा, बिल्हा, चरोदा एवं भिलाई पावर हाउस का मार्केट एवं ट्रेन क्रमांक 13287 में जाकर लोगों को पंपलेट वितरण करके एवं बैनर लगाकर समपार फाटकों पर लोगों को सही तरीके से समपार फाटक को पार करने एवं इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया तथा लोगों की काउंसिलिंग भी की गई। साथ ही सिविल डिफेंस वालंटियर के द्वारा सिनोधा , खपरी एवं कोटा सहित 6 गांव में जाकर लोगों को पंपलेट बांटकर जानकारी प्रदान की गई एवं काउंसलिंग की गई। इस अवसर पर रायपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में आॅडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है एवं महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया जा रहा है ।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry