बिहार का अफसर बच्‍चे को माेबाइल थमाकर करने लगा गंदा काम, कहा-वीडियो बनाते रहो

राज्य

नयागांव (सारण)
सारण जिले के नयागांव में एक सरकारी अफसर को गंदी हरकत करने का खामियाजा भुगतना पड़ा। एक लड़के को मोबाइल थमा ये अफसर अश्‍लील वीडियो बनवाने लगा। लड़के ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। उसने शोर मचाया तो आसपास के लेाग जुट गए। फिर तो अफसर की जमकर पिटाई कर दी। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उस अधिकारी और आरोप लगाने वाले लड़के को लेकर थाने पहुंची। पूछताछ के बाद हिदायत देकर उन्‍हें छोड़ा गया। इधर अफसर का अश्‍लील वीडियो किसी ने वायरल भी कर दिया।

युवक को मोबाइल थमाकर करने लगा गंदी हरकत
जानकारी के अनुसार अधिकारी कार से हाजीपुर से छपरा जा रहा था। छपरा-हाजीपुर नवनिर्मित फोरलेन पर नयागांव थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास उसने कार रोकी। वहां बंद स्‍टेट ट्यूबवेल के पास पहुंचा। एक लड़के को आवाज देकर बुलाया। उसे अपना मोबाइल थमाते हुए कहा कि वीडियो बना दो। लड़के ने मोबाइल लिया तो अधिकारी अपने कपड़े उतारने लगा। कुछ देर बाद वह अश्‍लील हरकत करने लगा। यह देखकर लड़का सन्‍न रह गया। उसने मोबाइल लौटाते हुए कहा कि वह ऐसा वीडियो नहीं बनाएगा। इस पर अफसर आगबबूला हो गया। उसने कहा कि वह उसे नहीं पहचानता है। वीड‍ियो नहीं बनाया तो जान से मार डालेंगे।

आसपास के लोगों ने की पिटाई, वीडियो किया वायरल
इसपर लड़के ने शोर मचाया। आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीण व अन्‍य लोग वहां पहुंच गए। सारा माजरा जानकर लोगों ने अफसर की जूतम-पैजार कर दी। मोबाइल भी  छीन लिया। इसकी सूचना नयागांव पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अफसर को हिरासत में लिया। इसके बाद युवक को भी लेकर थाने पहुंची। इधर किसी ने अफसर के मोबाइल से अश्‍लील वीडियो वायरल कर दिया। नयागांव थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर आरोपित अधिकारी और लड़के को थाने लाया गया। पूछताछ के बाद रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को छोड़ दिया गया।  

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry