नई दिल्ली
दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में कथित तौर पर रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी और पीड़िता एक डेटिंग ऐप के जरिए संपर्क में आए थे और इसके बाद होटल में पहुंच थे। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है, जो हैदराबाद का बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि घटना 30 मई की है। आरोपी और पीड़िता के बीच डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती हुई थी। आरोपी ने महिला को द्वारका स्थित एक फाइव स्टार होटल में बुलाया था, जहां उसने रेप की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस के पास जाकर आपबीति बताई तो पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
टिंडर पर 3 दिन पहले ही हुई थी दोस्ती
पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक 27 मई को सोशल मीडिया ऐप टिंडर पर उसकी मोहक गुप्ता नाम के व्यक्ति से दोस्ती हुई थी। तीन दिन बाद 30 मई को आरोपी ने उसे द्वारका स्थित होटल में मिलने के लिए बुलाया। होटल में मुलाकात के दौरान उसने एक ड्रिंक दिया।
रेप के बाद मेट्रो स्टेशन के बाहर छोड़कर फरार
पीड़िता ने कहा कि इसे पीने के बाद उसका सिर चकराने लगा। इसके बाद उसने रेप किया। अगले दिन सुबह 10:30 पर आरोपी ने पीड़िता को मेट्रो स्टेशन के बाहर छोड़ दिया। इसके बाद से उसका फोन बंद है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

