तुर्की की सड़कों पर मस्ती करती दिखीं मलाइका अरोड़ा

मनोरंजन

मशहूर मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वह तुर्की में छुट्टियां मना रही हैं। जहां से उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह तुर्की की सड़कों को अपना ग्लैमर अंदाज दिखाती नजर आ रही हैं। वीडियो में मलाइका अरोड़ा का लुक भी काफी अलग रहा है। अपने तुर्की के वीडियो को अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है।  मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिया रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अक्सर अपने फैंस से रूबरू होने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने तुर्की की छुट्टियों का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उन्हें अलग-अलग लोकेशन और ड्रेस में देखा जा सकता है।  वीडियो में देखकर कहा जा सकता है कि तुर्की की सड़कों पर मलाइका अरोड़ा अपना ग्लैमर लुक दिखाती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं वह तुर्की के रेस्टोरेंट, मार्केट और समुद्र बीच का भी एन्जॉय करती दिखाई दे रहे हैं। अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा ने कैप्शन में लिखा, ‘यह वो हफ्ता था.. मेरी ट्रेवल पार्टनर और सबसे खास दोस्त के साथ।’ सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा का यह वीडियो वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले मलाइका अरोड़ा अपने एक और वीडियो को लेकर सुर्खियों में थीं। जिसमें वह रेड कलर के कफ्तान में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं, लेकिन उससे भी खूबसूरत थी मलाइका को यूं मस्ती करते हुए देखना। रेड ड्रेस के साथ उन्होंने ढेर सारी लाल चूड़ियां भी पहनी थी, जो सभी का ध्यान खींच रही थी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry