मिट्टी बचाने के लिए राज्य सरकार ईशा फाउंडेशन के साथ मिलकर करेगी कार्य – मुख्यमंत्री चौहान

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि परम पूज्य सद्गुरू वासुदेव जग्गी के मिट्टी बचाने के संदेश को प्रदेश के हर गाँव और विकासखंड तक ले जाया जाएगा। राज्य सरकार इस दिशा में ईशा फाउंडेशन के साथ मिलकर कार्य करेगी। मिट्टी बचाने के लिए मध्यप्रदेश जन-अभियान परिषद द्वारा सेव स्वाईल अभियान में जन-जागरण गतिविधियाँ चलाई जायेगी। मिट्टी बचाने के लिए राज्य शासन और ईशा फाउंडेशन जो रोडमेप बनायेंगे, उसे जन-अभियान परिषद और ईशा फाउंडेशन मिलकर क्रियान्वित करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने ईशा फाउंडेशन और म.प्र. जन-अभियान परिषद के बीच एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर के बाद मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा में यह बात कही।

मुख्यमंत्री चौहान और परम पूज्य सद्गुरू वासुदेव जग्गी की उपस्थिति में एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर हुए। यह एम.ओ.यू. मिट्टी बचाने के लिए अभियान संचालित करने के संबंध में है। अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में संक्षिप्त कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन-अभियान परिषद के महानिदेशक बी.आर. नायडू, उपाध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र जामदार तथा फाउंडेशन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry