स्पा सेंटर पर छापा ,आपत्तिजनक स्थिति में 13 गिरफ्तार

फर्श से अर्श तक

ग्वालियर
ग्वालियर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक स्पा सेंटर पर छापा (Police Raid On Spa Center) मारकर वहां से 8 लड़कियां और तीन लड़कों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक लड़के आपत्तिजनक स्थिति में थे, पुलिस को शिकायत मिली थी कि स्पा सेंटर के नाम पर यहाँ देह व्यापार का अड्डा (Prostitution at the Spa Center) चलाया जा रहा है। पुलिस (Gwalior News) ने स्पा सेंटर से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है। पुलिस को मानव तस्करी (Human Trafficking) की भी आशंका दिखाई दे रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के अलग अलग क्षेत्र में होटल और स्पा सेंटर में गैरकानूनी तरीके से काम हो रहा है। पुलिस ने अलग अलग जगह छापामार कार्यवाही की। विश्व विद्यालय थाना पुलिस जब सिटी सेंटर क्षेत्र के पटेल नगर स्थित कुबेर प्लाजा में रेनबो ब्यूटी हब, स्पा एन्ड सलून पर पहुंची तो उसे वहां बड़ी संख्या में लड़के और लड़कियां मिले ।

एडिशनल एसपी मृगाखी डेका (IPS) ने बताया कि छापे के दौरान पुलिस लड़के आपत्तिजनक स्थिति में मिले , यहाँ से आपत्तिजनक सामग्री भी पुलिस को मिली, 8 लड़कियां यहाँ मिली है। सभी को पुलिस थाने ले जाकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने स्पा संचालक ऋषि नामक व्यक्ति और उसके यहाँ काम करने वाले एक अन्य को भी पकड़ा है।

जानकारी के अनुसार जो 8 लड़किया स्पा सेंटर पर मिली है वो नार्थ ईस्ट के अलग अलग राज्यों की हैं पुलिस को आशंका है कि कहीं मानव तस्करी से जुड़ा कोई मामला तो नहीं है।  उधर स्पा सेंटर के संचालक इसे फॅमिली स्पा सेंटर बताता रहा लेकिन आपत्तिजनक अवस्था में मिले लड़के और आपत्तिजनक सामग्री के सवाल पर पुलिस को जवाब नहीं दे सका।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry