सिरोंज
आगामी नगरपालिका परिषद के चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की परिषद बनाने के लिए संगठन ने अपनी तैयारी प्रारंभ कर दी है। जैसे-जैसे फार्म भरने की तारीख नजदीक आती जा रही है ।उसको देखते हुए सभी कार्यकर्ता हर मतदाता तक अपनी पकड़ बनाने का प्रयास भी संगठन के द्वारा किया जा रहा है ।इसकी व्यापक तैयारी हेतु शनिवार को रात्रि में क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा एवं नगर मंडल प्रभारी व जिला मंत्री दिनेश शर्मा ने शक्ति केन्द्र क्रमांक एक के अंतर्गत वार्ड क्र. 1,2,3,4 एवं 8 में आने वाले वार्डों के कार्यकतार्ओं की बैठक ली।
शहर के विकास के लिए बनाऐं भाजपा की नगरपालिका-उमाकांत शर्मा
विधायक ने कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कहा कि नगर के विकास में हमेशा से नगर के सभी वर्गों के मतदाताओं का सहयोग भारतीय जनता पार्टी को मिलता रहा है जिसका परिणाम है कि पूर्व मंत्री और हम सबके प्रिय नेता स्व. लक्ष्मीकांत शर्मा के मार्गदर्शन में नगरपालिका में भाजपा शासित वार्डों की परिषद के बलबूते हर मोहोल्ले के विकास कार्य कराऐ। पूर्व मंत्री ने नगर के चहुॅमुखी विकास के साथ ही अनेक बड़े निर्माण कार्य कराऐ जो अधूरे कार्य रह गए जिनको पूरा करने की जबाबदारी हम सबकी है।
उन्होंने कहा कि मैंने शहर के विकास के लिए अनेक योजनाएं तैयार की है जिनमें उन्नतशील व्यापार को बढ़ाने के लिए सर्व सुविधा युक्त एवं निष्पक्ष व्यापार हेतु आधुनिक नवीन कृषि उपज मंडी का निर्माण, व्यापार एवं रोजगार को बढ़ाने हेतु करोडों़ की लागत से पुरानी तहसील कोर्ट परिसर सहित अन्य चिन्हित स्थानों को आधुनिक सर्व सुविधा युक्त शॉपिंग कॉम्पलेक्स, तथा शहर के चौक चौराहों का सौंदर्यकरण, पानी के लिए नवीन पाईप लाईन का विस्तार, सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों का विकास कार्य, ट्रॉंसपोर्ट नगर सहित पक्के नालों का निर्माण कार्य शामिल है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में केन्द्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकारें हैं एसे में प्रदेश में भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार में आगामी एक बर्ष में इन सभी विकास कार्यों को धरातल पर साकार करने के लिए भी भाजपा की नगरपालिका का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सिरोंज नगर में रिकार्ड करीब तीन हजार से अधिक प्रधानमंत्री आवास का लाभ नरेन्द्र मोदी की सरकार ने सभी वर्गों के पात्र हितग्राहियों को दिया है। उन्होंने पूर्व कांग्रेस परिषद के कारनामों को याद कराते हुए कहा कि कैसे कांग्रेस पार्षद अपने ही अध्यक्ष के खिलाफ बार बार अविश्वास प्रस्ताव लाते थे एवं भ्रष्टाचार का माहौल तैयार करते रहते थे शहर के विकास में उनके नेताओं की कोई रूचि नहीं रही।
आम जनता के कल्याण हेतु कार्य कर रही भाजपा सरकारें -दिनेश शर्मा जिला मंत्री
इस अवसर पर बैठक में उपस्थित नगर मंडल चुनाव प्रभारी एवं जिला मंत्री दिनेश यादव ने कहा कि हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है देश में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकारें आम जनता के हित में काम करने वाली कल्याणकारी सरकारें हैं। एसे में हमें स्थानीय स्तर पर भी भाजपा के प्रत्याशियों को सिरोंज के समग्र विकास के लिए विजय बनाना होगा। उन्होंने कहा कि नगर के हर वार्ड में एक से अधिक कार्यकर्ता चुनाव लड़ने की इच्छा रख रहे हैं लेकिन पार्टी रायशुमारी कर किसी एक कार्यकर्ता को ही टिकिट देगी ऐसे में हम सभी को संगठित भाव से कमल के फूल के प्रत्याशी को विजय बनाना होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

