मुख्यमंत्री चौहान से मिले निर्विरोध निर्वाचित पंचायत पदाधिकारी

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से  प्रातः निवास पर प्रदेश के निर्विरोध निर्वाचित कुछ पंचायत पदाधिकारियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान ने पंचायत पदाधिकारियों को बधाई दी और जन-कल्याण के लिए सक्रिय रूप से भूमिका निभाने की अपेक्षा की।

मुख्यमंत्री चौहान से विदिशा जिले की कुरवाई जनपद सदस्य श्रीमती ममता ठाकुर, महाराज सिंह डाबरी ने विधायक हरि सिंह सप्रे के साथ भेंट की। इसी तरह विदिशा जिले की भौंरासा ग्राम पंचायत में निर्विरोध निर्वाचित सरपंच श्रीमती चंद्रा उदय सिंह चौहान के सुपुत्र सोनू चौहान ने भेंट की। इस पंचायत में बीस पंच भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। विदिशा जिले के ही ग्राम पंचायत भदार बड़ागाँव में भी बी.कॉम. के विद्यार्थी सौरभ दांगी निर्विरोध सरपंच और 11 पंच भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। सौरभ के परिवार द्वारा पूर्व में भी पंचायत राज संस्थाओं में नेतृत्व किया गया है। मुलाकात के दौरान तोरण सिंह दांगी, अध्यक्ष जिला पंचायत विदिशा उपस्थित थे।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry