मानसूनी हवाओं की धीमी गति से बस्तर के मानसून की भविष्यवाणी विफल हुई

छत्तीसगढ़ रायपुर

जगदलपुर
बस्तर में मानसून की भविष्यवाणी के लगातार विफल होने से मौसम विभाग भी एक-दो दिन आगे बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के द्वारा सबसे पहले मानसून के बस्तर प्रवेश करने की भविष्यवाणी 07 से 08 जून की गई थी, इसके बाद 13-14 जून की संभावना व्यक्त की गई, आज मानसून बस्तर में पहुंचता है या नही यह देखा जाना बाकी है। अब जबकि एक सिस्टम वहां सक्रिय हुआ भी तो मानसून की गति बेहद धीमी है। आज भी बस्तर में सुबह से ही बादल की लुका-छिपी का खेल जारी है लेकिन बारिश नही हुई है, लोग गर्मी से हलाकान है। मौसम विभाग अब बस्तर के रास्ते छत्तीसगढ़ में मानसून 17 से 18 जून के बीच प्रभावी होने की भविष्यवाणी कर रहा है। बताया जा रहा है कि इस वर्ष मानसूनी हवाओं की गति अपेक्षाकृत कम रही है। यही वजह है कि मानसून के बस्तर पहुंचने में इतना वक्त लग रहा है।

गौरतलब है कि पिछले साल 11 जून को ही मानसून बस्तर पंहुच गया था, इस दिन बस्तर संभाग में जमकर बारिश हुई थी। इसके बाद मानसून प्रदेश में 14 जून तक पूरी तरह से प्रभावी हो चुका था। इस वर्ष भी उम्मीद की जा रही थी कि मानसून 10 जून के आसपास पहुंच जाएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मानसून यहां आज-कल में पहुंच सकता है। बारिश नहीं होने की वजह से बस्तर का तापमान अब भी 40 डिग्री के आसपास ही चल रहा है।

पिछले दो दिनों से बस्तर में प्री मानसून जैसी स्थिति बन तो रही लेकिन बादल बरस नहीं रहे हैं। शहर की स्थिति सबसे ज्यादा खराब हैं यहां बादल ललचा जरूर रहे हैं लेकिन बरस नहीं रहे हैं। गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री रहा। दिन के वक्त सूरज की तपिश ने लोगों को हलाकान कर रखा है। लोग अब प्रार्थना कर रहे हैं कि जल्द से जल्द मानसून आए और गर्मी से राहत मिले।

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि बस्तर में बादल छाने, तेज हवा चलने के साथ बूंदाबांदी होने से प्री मानसून जैसी स्थिति है। मानसून करीब है, इसके बस्तर पहुंचने में अब एक से दो दिन का वक्त और लग सकता है। मानसून की दस्तक के साथ बस्तर में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा, इसके बाद मानसूनी हवा पूरे प्रदेश में छा जाएगी। इसके साथ ही बस्तर के रास्ते छत्तीसगढ़ में मानसून 17 से 18 जून के बीच प्रभावी हो जाएगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry