भोपाल
भोपाल लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार दोपहर लोक निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर एससी वर्मा को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ शहवाजपुर, जिला राजगढ़ के रहने वाले गोविंद चौहान ने 8 जून को लोकायुक्त भोपाल से शिकायत की थी। बताया था कि वह पोल शिफ्टिंग के 75 लाख के टेंडर लेते समय सुरक्षा निधि के रूप में जमा एफडी को वापस देने और पूर्व में हुए भुगतान के एवज में 6% राशि यानी 1 लाख रुपए की घूस मांग रहे हैं। पुलिस अधीक्षक मनु व्यास ने बताया कि ट्रैप टीम ने वर्मा को पीडब्ल्यूडी कार्यालय 12 दफ्तर जवाहर चौक भोपाल में 1 लाख रुपए की रिश्वत की पहली किश्त 40 हजार रुपए लेते मंगलवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

