शाम से बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से UP को मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश राज्य

लखनऊ
मानसून आने से पहले रात की गर्मी ने मंगलवार को इस सीजन का नया रिकॉर्ड बना दिया। मंगलवार की रात 31.8 डिग्री की तपिश के साथ इस सीजन में सबसे गर्म रही, इससे पहले 17 मई की रात 30 डिग्री पारा दर्ज किया गया था। मंगलवार को दिन का अधिकतम पारा 42.8 डिग्री तक गया। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार शाम को बादलों की आवाजाही के बीच बूंदाबांदी से गर्मी में कमी आएगी। अगले तीन-चार दिन बदली और बारिश वाले होंगे। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार की रात इससे भी ज्यादा गर्म होगी। न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

बीते एक हफ्ते में रात का तापमान इजाफा जारी है। मौसम विभाग ने बताया था कि बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि बुधवार शाम से मौसम में बदलाव आएगा। बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। बीच-बीच में बूंदाबांदी होगी। गुरुवार से 19 जून तक बदली और बरसात की संभावना है। तापमान भी 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। रात का तापमान 27-28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस है। वहीं बुधवार को सूर्योदय सुबह 5.12 बजे और शाम को सूर्यास्त 7.01 बजे का समय है। पूर्वानुमान है कि मौसम साफ रहेगा। शाम को बादलों की आवाजाही और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना। आज से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। बूंदाबांदी के बाद मौसम में थोड़ी ठंडक आएगी। कहा जा रहा है कि 15 से 18 जून तक गर्मी कम रहने की संभावना है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry