जनपद पंचायत के 157 सदस्‍य और 636 पंचायतों में सरपंच निर्विरोध निर्वाचित

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल
त्रि-स्‍तरीय पंचायत निर्वाचन में नाम वापसी के बाद जिला पंचायत के एक और जनपद पंचायत के 157 सदस्‍य और 636 पंचायतों में सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। जिला पंचायत सागर के वार्ड क्रमांक 4 से श्री हीरा सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

जनपद पंचायत कराहल में 2, मुरैना में 4, अंबाह में एक, जौरा में 2, पहाड़गढ़ में एक, भिंड में एक, लहार में एक, मिहोना में दो, मुरार में एक, भंडेंर में एक, शिवपुरी में एक, करेरा में एक, बमोरी में दो, चांचोड़ा में 3, राघोगढ़ में एक, आरोन में एक, अशोकनगर में एक, ईशागढ़ में एक, सागर में 5, राहतगढ़ में 2, जैसीनगर में एक, रहली में 2, देवरी में 7, बंडा में 2, शाहगढ़ में एक, खुरई में 4, मालथोन में एक, लवकुशनगर में एक, पथरिया में एक, पटेरा में एक, पवई में एक, जैतहरी में एक, पाली में एक, ढ़ीमरखेड़ा में एक, रीठी में एक, विजयराघवगढ़ में एक, सिहोरा में एक, पाटन में एक, शहपुरा में दो, मण्‍डला में 4, किरनापुर में एक, कटंगी में एक, लालबर्रा में एक, सिवनी में एक, बरघाट में एक, लखनादौन में एक, नरसिंहपुर में एक, गोटेगांव में 6, करेली में 5, सांईखेडा में दो, बाबई चीचली में एक, चांवरपाठा में एक, चिचोली में एक, घोड़ाडोंगरी में 3, मुलताई में एक, आमला में एक, भीमपुर में एक, हरदा में 6, नर्मदापुरम में एक, माखन नगर में 4, बनखेड़ी में एक, सिवनी मालवा में एक, सांची में एक, सिलवानी में 3, बाड़ी में 6, उदयपुरा में 3, बासौदा में एक, कुरवाई में एक, फंदा में एक, बुधनी में 6, नसरूल्‍लागंज में एक, मोमन बडौदिया में एक, देवास में एक, बागली में एक, छेगांव माखन में एक, पंधाना में 3, खालवा में 3, गोगांवा में दो, पाटी में एक, ठीकरी में एक, अलीराजपुर में एक, रामा में एक, धार में एक, धरमपुरी में एक, निसरपुर में एक, सांवेर में 2, उज्‍जैन में एक और निवाड़ी में एक सदस्‍य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry