25 चीतल रवाना किए खिवनी अभयारण्य को

Spread the love

भोपाल

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल से 25 चीतल खिवनी अभयारण्य देवास वन मंडल भेज दिए गए हैं।

वन विहार उद्यान संचालक एच.सी. गुप्ता ने बताया कि गुरूवार को भेजे गए 9 नर और 16 मादा चीतल शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि वन विहार खिवनी अभयारण्य के लिए 100 चीतल ट्रांसलोकेशन किया जाना है। इन्हें मिलाकर अब तक 70 चीतल का ट्रांसलोकेशन किया जा चुका है।

 

Related Articles

Back to top button