मुख्यमंत्री ने तुपकी चलाकर बस्तर गोंचा महापर्व का न्योता स्वीकार किया

छत्तीसगढ़ रायपुर

जगदलपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनक। निवास कार्यालय में उद्योग मंत्री कवासी लखमा, बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष व विधायक लखेश्वर बघेल, क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, विधायक विक्रम मंडावी एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ईश्वर नाथ खम्बारी व पदाधिकारियों सहित गोंचा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बस्तर गोंचा महापर्व 2022 में शामिल होने का न्योता दिया।

बस्तर गोंचा महापर्व में शामिल होने के लिए दिये ताने वाले आमंत्रण में परंपरानुसार मुख्यमंत्री को बस्तर गोंचा महापर्व के श्रीगोंचा व बाहुड़ा गोंचा रथयात्रा पूजा विधान के दौरान भगवान जगन्नाथ स्वामी को सलामी देने के लिए चलाये जाने वाले तुपकी व पेंग भेंट किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भगवान जगन्नाथ को सलामी देते हुए तुपकी चलाकर आमंत्रण स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बस्तर गोंचा महापर्व के आयोजन हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ईश्वर नाथ खम्बारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि 615 वर्षों से मनाए जा रहे  इस गौरवशाली रियासत कालीन बस्तर गोंचा महापर्व का आयोजन इस वर्ष भी 14 जून से 10 जुलाई तक किया जा रहा है। 01 जुलाई को श्रीगोंचा रथयात्रा पूजा विधान के साथ प्रभु जगन्नाथ स्वामी, माता सुभद्रा व बलभद्र स्वामी रथारूण होकर जनकपुरी पहुंचेंगे। इस अवसर पर गोंचा महापर्व समिति के अध्यक्ष दीनदयाल जोशी एवं  चिंतामणि पांडेय, ईश्वर पाणिग्रही, देवशंकर पण्डा,  श्रीमती आशा आचार्य, श्रीमती सरिता जोशी, विवेक पांडे, सुदर्शन पाणिग्रही, गजेंद्र पाणिग्राही, बनमाली पाणिग्राही सहित समाज के अन्य वरिष्ठजन उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry