तुम मेरी साली जैसी हो, ऐसा मजाक कर सकता हूं…पटना में तैनात अधिकारी ने केयरटेकर से की छेड़छाड़

उत्तर प्रदेश राज्य

लखनऊ।  
यूपी के लखनऊ जिले की मड़ियांव कोतवाली में महिला ने पटना में तैनात अधिकारी सौरभ राज के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता एक घर में बेटे संग रह कर केयरटेकर का काम करती है। सौरभ की शादी मकान मालिक की बेटी से हुई है। घर आने के दौरान आरोपी ने महिला के साथ कई बार अभद्रता की थी। मार्च 2021 से सौरभ पीड़िता के साथ कई बार गलत हरकत कर चुका है। यह आरोप लगाते हुए महिला ने मड़ियांव कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

सीतापुर निवासी महिला का बेटा एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण महिला मड़ियांव स्थित एक घर में रह कर मकान मालिक की मां की देखभाल करती है। जहां उसे बेटे के साथ रहने के लिए एक कमरा दिया गया है। पीड़िता के मुताबिक मकान मालिक और उनका परिवार अच्छी तरह से देखभाल करता था। महिला के अनुसार, 15 फरवरी 2021 में मकान मालिक की छोटी बेटी की शादी बिहार पटना निवासी सौरभ राज से हुई थी। जो सरकारी विभाग में बड़े अधिकारी हैं। होली पर पहली बार सौरभ घर आया था।

महिला के मुताबिक आरोपी पहले दिन से ही उस पर गलत निगाह रखता था। परिवार के लोग जब ड्राइंगरूम में होते थे। तब मौका पाकर आरोपी गलत हरकत करता था। होली के कुछ दिन बाद सौरभ बिहार वापस चला गया था। सितंबर 2021 में वह फिर से ससुराल आया था। इस बार भी आरोपी ने गलत हरकत की थी। विरोध करने पर सौरभ ने महिला से कहा था कि तुम मेरी साली जैसी हो। इसलिए ऐसा मजाक कर सकता हूं। यह कहते हुए आरोपी ने गलत इरादे से महिला को छूआ था।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry