दो बाइकों की भिड़ंत: टहलने निकले भाजपा नेता रामकृपाल आए चपेट में, इलाज के दौरान मौत

छत्तीसगढ़ रायपुर

भिलाई
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा रिटायर्ड बीएसपी कर्मी रामकृपाल साहू की सड़क दुर्घटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के विदेश से आने के बाद सोमवार को रिसाली मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बताया जाता है कि 70 वर्षीय साहू रोज की तरह रूआबांधा स्थित अपने घर से शाम को 7 बजे टहलने के लिए निकले थे। रूआबांधा सेक्टर के क्वार्टर नम्बर-148 /ए के पास पहुंचे थे कि अचानक दो बाइक आपस में टकरा गईं और इस हादसे में रामकृपाल साहू बुरी तरह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में लेकर जहां अधिक खून बहने व कूल्हे की हड्डी टूटने के कारण इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। रामकृपाल साहू की बेटी अनुराधा साहू और बेटा रवि साहू अमेरिका में व दूसरा बेटा वीरेंद्र साहू लंदन में जॉब करते हैं। परिजनों ने उन्हें दुर्घटना की सूचना दे दी है। वह लोग वहां से भारत के लिए निकल चुके हैं। फिलहाल उनके आने तक रामकृपाल साहू का शव मॉचुर्री सेक्टर-9 अस्पताल भिलाई में रखा गया है। परिजनों के विदेश से आने के बाद 20 जून को पोस्टमार्टम के बाद रिसाली मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry