लड़की की शादी धोखे से नपुंसक युवक से कराई,सुहागरात पर खुला राज

उत्तर प्रदेश राज्य

शाहजहांपुर

यूपी के शाहजहांपुर में 10 लाख दहेज लेकर नपुंसक से शादी कराने का मामला सामने आया है। यहां की एक लड़की की शादी धोखा देकर नपुंसक युवक से करा दी गई। सुहागरात पर दुल्हन को पता चला कि दुल्हा नपुंसक है। जब यह बात उसने अपने ससुराल वालों को बताई तो नाराज ननद ने दुल्हन की पिटाई कर दी। जिसके बाद दुल्हन पक्ष की ओर से पति समेत 7 लोगों पर मारपीट और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है।

धूमधाम से हुई थी शादी

शाहजहांपुर की रहने वाली एक लड़की शादी सत्यम नाम के युवक से हुई थी। शादी में लड़की पक्ष की ओर से 10 लाख रुपए दहेज दिया गया था। इसके अलावा गहने और कपड़े भी दिए गए थे। शादी अच्छे से संपन्न भी हो गई। लेकिन बाद में दुल्हन को पता चला कि दुल्हा नपुंसक है।

शादी कराने वालों ने दिया धोखा

दुल्हन पक्ष को शादी से पहले दूल्हे के नपुंसक होने के बारे में कुछ पता नहीं था। शादी कराने वालों ने सब कुछ पता होने के बावजूद दुल्हन और उसके घरवालों को गुमराह किया।

खुला राज तो जान से मारने की धमकी दी

सुहागरात पर दूल्हे के नपुंसक होने की जानकारी मिलने के बाद जब दुल्हन ने इस बारे में अपने ससुराल वालों से पूछा तो उसे मुंह बंद रखने के लिए कहा गया। ननद ने उसकी पिटाई भी की और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पीड़िता ने पुलिस में दुल्हा और ननद समेत 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव वाजपेयी ने मीडिया को बताया कि हमें इस बारे में कंप्लेन मिली है, हम इसकी जांच कर रहे हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry