शाला प्रवेश उत्सव में सभापति दुबे ने बच्चों को किया ड्रेस व किताब वितरित

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर
कुशालपुर उच्चतर माध्यमिक शाला में आज शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने गणवेश के तौर पर ड्रेसव एवं कॉपी – किताब वितरण किया। इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा, मनहरण साहू, डॉ विष्णु राजपूत ,महेंद्र देवांगन, एवं प्राचार्य कल्पना देशमुख  आचार्य बंजारे संहित अनेक गणमान्य जन एवं छात्र – छात्राएं उपस्थित थे।

इस दौरान शाला के बच्चों द्वारा कई उत्कृष्ट कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, साथ ही जनरल नॉलेज से संबंधित प्रश्न उत्तर भी हुए। आॅनलाईन पढ़ाई में बच्चों की शिक्षा में जो कमी आई है उन कमियों को दूर करने की बात प्रमोद दुबे ने कहीं तथा इन 2 वर्षों में आॅनलाइन क्लासेस से बच्चों के मानसिक स्तर पर जो प्रभाव पड़ा उससे ऊपर उठकर अब आॅफलाइन में उन कमियों को दूर करने कहा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry