नौरोजाबाद रेलवे स्टेशन में मिला महिला के कपड़ो में अज्ञात युवक का शव

मध्य प्रदेश राज्य

नौरोजाबाद
आज सुबह 8:00 बजे नौरोजाबाद रेलवे स्टेशन में महिला की पोशाक में अज्ञात पुरुष का शव मिला है। जिसकी पहचान नही हो पाई है।आपको बता दें कि महिला की पोशाक में युवक शव मिलने से मामला पेचीदा हो गया है। आखिर युवक कोन है और कहा से आया। फिलहाल इस बात की पुष्टि नही हो पाई है। वही स्टेशन मास्टर के द्वारा तत्काल शहडोल जी. आर. पी. पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई।

सूचना मिलने के उपरांत शहडोल जीआर पी पुलिस रवि सिंह एवं जेठू सिंह थाना शहडोल घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया एवं पोस्टमार्टम करवाकर शव को दफनाने की कार्यवाही की है। हालांकि मृतक युवक के बारे में किसी को कोई जानकारी नही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता लगाया जा सकेगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry