घाटी में चार लश्कर टेरर मॉड्यूल गिरफ्तार

देश

जम्मू

जम्मू-कश्मीर के बड़गाम में पुलिस और सुरक्षा बलों के संयुक्त आइने में एक नार्को टेरर फंडिंग मॉड्यूल का खुलासा हुआ है। यह मॉड्यूल लश्कर-ए-तैयबा द्वारा चलाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान चार आतंकियों को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में संदिग्ध वस्तुएं, विस्फोटक, हथियार और वाहन भी बरामद किए गए हैं।

चौंकाने वाली जानकारियां
शुरुआती छानबीन में चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। इसके मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोग घाटी में पहले से मौजूद लश्कर आतंकियों को सहायता पहुंचाने में शामिल थे। यह लोग इन आतंकियों को तरह-तरह की चीजें, हथियार और जरूरत के अन्य सामान मुहैया कराते थे। छानबीन में यह भी सामने आया कि यह मॉड्यूल आतंकियों के इशारे पर मादक पदार्थों को कलेक्ट करते थे। इसके बाद वह इन्हें विभिन्न आतंकियों के पास पहुंचाया गया करते थे।

हो रही है जांच
गिरफ्तार टेररिस्ट मॉड्यूल्स के पास से लश्कर से जुड़े संदिग्ध वस्तुओं के साथ विस्फोटक सामान भी मिले हैं। इनमें तीन ग्रेनेड्स, 2 एके मैगजीन्स और एके-47 के 65 राउंड्स बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में चडूरा पुलिस थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आगे की जांच की जा रही है। 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry