वडोदरा में शिंदे और फडणवीस की मुलाकात,महाराष्ट्र में सरकार बनाने की तैयारी में भाजपा!

राजनीती

मुंबई
 महाराष्ट्र में 5 दिनों से चल रहे सियासी संग्राम के बीच शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है.सूत्रों का कहना है कि उस समय वडोदरा में गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) भी मौजूद थे.  रात करीब 10.30 देवेंद्र फडणवीस को मुंबई एयरपोर्ट पर भी देखा गया था. बताया जा रहा है कि प्राइवेट जेट से एकनाथ शिंदे शुक्रवार रात को गुवाहाटी से वडोदरा रवाना हुए थे. मुलाकात के बाद शनिवार सुबह करीब 6.45 बजे वो गुवाहाटी लौट आए.

सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार रात 10 बजे से आज सुबह तक गृहमंत्री अमित शाह भी वडोदरा में थे. वो सर्किट हाउस में रुके थे. हालांकि उनकी फडणवीस और शिंदे के साथ मुलाकात हुई या नहीं, ये कह पाना अभी मुश्किल है.

वहीं, फडणवीस और एकनाथ शिंदे की मुलाकात के बाद सीएम उद्धव ठाकरे की कुर्सी जाने की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं. इस मुलाकात को कई एंगेल से देखा जा रहा है क्योंकि एकनाथ शिंदे अपने मोर्चे पर डटे हैं तो उद्धव ठाकरे भी एक्शन वाला तेवर दिखा रहे हैं. बगावत के बाद से एकनाथ शिंदे बीजेपी के साथ सरकार बनाने की वकालत कर रहे हैं.

सूत्रों से जानकारी मिली है कि असम के गुवाहाटी में शिवसेना के 38 बागी विधायकों के साथ डेरा जमाए एकनाथ शिंदे ने गुजरात जाकर वडोदरा में भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है। ऐसी जानकारी सामने आई है कि मुलाकात के लिए रात साढ़े 10 बजे देवेंद्र फडणवीस मुंबई से निकले थे।

चार्टर प्लेन से पहुंचे थे दोनों नेता
सूत्रों के जानकारी मिली है कि दोनों नेता चार्टर प्लेन से वडोदरा पहुंचे थे। एकनाथ शिंदे गुवाहाटी से वडोदरा के लिए निकले। जबकि फडणवीस मुंबई से रात साढ़े दस बजे निकले। दोनों नेताओं के बीच देर रात दो बजे मुलाकात हुई थी। ये भी जानकारी सामने आ रही है कि दोनों नेताओं के बीच करीब दो घंटे बातचीत हुई। क्या बात हुई, हालांकि इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

उद्धव ठाकरे भी ऐक्शन लेने की तैयारी में
उधर, शिवसेना भी शिंदे गुट पर ऐक्शन लेने की तैयारी कर चुकी है। शिंदे समेत 16 बागी विधायकों की सदस्यता रद्द करने के लिए डिप्टी स्पीकर ने शिवसेना का अनुरोध स्वीकार किया और शिंदे गुट को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने के लिए सोमवार तक का समय दिया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry