जुलाई महीने में14 दिन बैंक रहेंगे बंद

बिज़नेस

  नई दिल्ली

जून का महीना खत्म होने वाला है और अगर अगले महीने जुलाई में आपको बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम हैं तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के जुलाई 2022  के अवकाश कैलेंडर के अनुसार महीने में पूरे 14 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा. हालांकि, इस दौरान ग्राहक अपने बैंकिंग काम निपटाने के लिए डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं.   

छुट्टियों में साप्ताहिक अवकाश शामिल
यहां बता दें कि ये छुट्टियां एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग-अलग भी हो सकती हैं, क्योंकि आरबीआई की बैंक छुट्टियों की लिस्ट देशभर के राज्यों में मनाए जाने वाले अलग-अलग त्योहारों के हिसाब से बनाई जाती है. इसके साथ ही अगले महीने पड़ने वाली छुट्टियों में शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं. आइए जानते हैं जुलाई में किस-किस दिन बैंक में कामकाज नहीं होगा.

राज्यों के हिसाब से बैंकों में छुट्टियों की लिस्ट

1 जुलाई: कांग (रथयात्रा), भुवनेश्वर-इंफाल  
3 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश), सभी जगह
7 जुलाई: खर्ची पूजा, अगरतला  
9 जुलाई: दूसरा शनिवार, ईद-उल-अजा (बकरीद),सभी जगह/जम्मू
10 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश), सभी जगह
11 जुलाई: ईद-उल-अजा, जम्मू और श्रीनगर
13 जुलाई: भानू जयंती- गंगटोक
14 जुलाई: बेन डिएनखलाम, शिलांग
16 जुलाई: हरेला, देहरादून  
17 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश), सभी जगह
23 जुलाई: चौथा शनिवार, सभी जगह
24 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश), सभी जगह
26 जुलाईः केर पूजा, अगरतला
31 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश), सभी जगह

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry